Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने जमशेदपुर एफसी अंडर -13 के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha)बैंगलोर के विद्यानगर में आयोजित जेएसडब्ल्यू फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले जमशेदपुर फुटबॉल क्लब अंडर -13 के खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया. बता दे कि जमशेदपुर फुटबॉल क्लब अंडर-13 में चाईबासा के पांच खिलाड़ी भाग ले रहे है. सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा ने पांचों खिलाड़ियों को सम्मानित किया. टाटा स्टील फाउंडेशन चाईबासा सेंटर के पांच खिलाड़ी मानकी पाड़ेया, मोटाय बानरा, लालसिंह पुर्ति,अविनाश चाम्पिया, तथा अर्जुन गोप को समाजसेवी सुरेन्द्र पुर्ति, एसएस ए के पदधारी अर्जुन बानरा, फुलचंद्र कुजूर , कोच लव आल्डा, जितेन्द्र बारी, पाईकिराय पाड़ेया ने सभी खिलाड़ियों को पुष्प गुच्छ देकर व फूलमाला पहनाकर उन्हें समानित किया. स्वागत समारोह में अर्जुन बानरा व सुरेन्द्र पुर्ति ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. लोगों ने दोनों कोच जितेन्द्र बारी व लव आल्डा की काफी प्रशंसा की. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-traffic-hitters-defeated-karampada-xi-by-10-wickets/">किरीबुरू

: टैरेफिक हिटर्स ने करमपदा एकादश को 10 विकेट से किया पराजित          
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही