Search

 
 
 

चाईबासा : उत्क्रमित मवि में बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय परम करकट्टा में शुक्रवार को खेलो झारखंड खेलो के तहत विभिन्न खेल प्रतिस्पर्घाओं का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता के दौरान हर आयु वर्ग के बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया. इनमें से विजेता प्रतिभागियों को प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले खेलो झारखंड खेलो खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. इस मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधान शिक्षिका अंजनी कुमारी गागराई, सहायक शिक्षिका संयुक्ता कुमारी, दिव्या गुलाब टोप्पो तथा सहायक अध्यापक अमर कुमार प्रजापति ने इन खेलों को आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vice-president-of-mukhiya-sanghs-hand-was-broken-in-a-road-accident/">चाईबासा

: सड़क दुर्घटना में मुखिया संघ के उपाध्यक्ष का हाथ टूटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही