Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अक्टूबर में खेल महोत्सव का होगा आयोजन, तैयारी शुरू

Chaibasa (Sukesh Kumar) : वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक सनशाइन रेस्टोरेंट में बैठक हुई. बैठक में जिला खेल विभाग द्वारा जिला के विभिन्न खेल संघ के प्रति उदासीन रवैया का विरोध जताया गया. बैठक में विधायक दीपक बिरुवा भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और एसोसिएशन की समस्यायों को सुना. नीतिन प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता की जानकारी जिला खेल विभाग द्वारा स्थानीय स्पोर्ट्स कमिटियों को नहीं दी जाती और न सहभागी बनाया जाता है. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा जल्द ही जिला खेल विभाग और जिला के सभी खेल संघ जैसे आर्चरी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, चेस, बॉक्सिंग, कबड्डी आदि जिला संघ के साथ बैठक आहूत कर समन्वय स्थापित करने की पहल की जाएगी. बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक से चाईबासा में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण हेतु पहल करने का अनुरोध किया. खिलाड़ियों के लिए सभी स्पर्धा के लिए अभ्यास की पर्याप्त व्यवस्था हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electric-pole-caught-fire-due-to-short-circuit-in-namda-basti-major-accident-averted/">जमशेदपुर

: नामदा बस्ती में शॉर्ट सर्किट से बिजली के खंभे में लगी आग, बड़ा हादसा टला

बैठक में ये लोग हुए शामिल

विधायक दीपक बिरुवा ने जल्द ही स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए जगह उपलब्ध कराने तथा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेजने की बात कही. बैठक में वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष नीतिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार, उपाध्यक्ष एन नागेश्वर, सचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव पंकज चिरानिया, अनुराग शर्मा, सुशील सिंकू, वीर सिंह मुंडा (हॉकी), अर्जुन बाजरा (फुटबॉल), ओमकार महतो ( एथलेटिक्स), मुकेश मोदी, पिंटू अग्रवाल (कार्यकारी सदस्य ओलंपिक एसोसिएशन), वीर सिंह मुंडा (हॉकी), बसंत खंडेलवाल सचिव (चेस), शिव शंकर बोयपाई (बास्केटबॉल ), गंगाधर नाग (तीरंदाजी), अर्पिता (कबड्डी), विशाल प्रधान (बास्केटबॉल), मनोहर कुमार (वॉलीबॉल), नरेश हेससा (रग्बी), पंकज कुमार सिंह (कराटे), सुमित विश्वकर्मा (योगा), गुलांची (साइकलिंग), अर्जुन महाकुड़ (एथलेटिक्स) समेत विभिन्न खेल संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rjd-workers-welcomed-former-mla-sanjay-prasad-yadav/">आदित्यपुर

: पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बैठक में लिए गए अहम निर्णय

बैठक में निर्णय लिया गया कि चाईबासा में अक्टूबर माह में खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिला के स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना, वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन का कार्यालय हेतु प्रस्ताव भेजने का भी निर्णय लिया गया. सभी खेल संघों के अध्यक्ष सचिव खेल विभाग से खेल आयोजन को लेकर संपर्क में रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही