Search

 
 
 

चाईबासा : खेल संचालन समिति की बैठक आयोजित, क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं पर हुई चर्चा

 
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को खेल संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सर्वप्रथम जिला खेल पदाधिकारी ने उपस्थित समिति के सदस्यों को जिला में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड द्वारा संचालित जिला प्रशिक्षण केंद्र तथा आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी तथा उपलब्धियों से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-ugiram-champia-and-janduka-hembram-of-gangda-panchayat-are-not-getting-government-ration/">किरीबुरू

: गंगदा पंचायत के उगीराम व जांडुका को छह माह से नहीं मिल रहा सरकारी राशन
उन्होंने बताया कि आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रत्येक खिलाड़ियों को 175 रुपये की दर से प्रतिदिन भोजन सरकार के द्वारा निर्धारित मेन्यू से उपलब्ध करवाई जा रही है. वहीँ, डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रत्येक प्रशिक्षित खिलाड़ियों को 500 रुपये मासिक छात्रवृत्ति के रूप में दी जा रही है. इसमें उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल कुमार चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी सहित विभाग के अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही