Search

 
 
 

चाईबासा : मलेरिया से बचाव के लिए डीडीटी का छिड़काव शुरू

 
Chaibasa( Ramendra kumar sinha) : जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर बारिश के मद्देनजर मलेरिया सहित सभी वेक्टर जनित रोग की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जिला भीबीडी कार्यालय की ओर से चिन्हित घरों के भीतरी भाग में डीडीटी का छिड़काव किया जा रहा है. जिले में 20 जून से संचालित इस अभियान के तहत 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत 163 उपकेंद्र के 869 गांव को आच्छादित किया जाना है. जिसमें 1,42,800 घरों के कुल 7,16,306 जन लाभान्वित होंगे. जिला अंतर्गत वेक्टर जनित रोग के नियंत्रण के लिए प्रथम फेज में शुरुआत से 45 दिनों तक जारी गतिविधियों के तहत अब तक 73 स्वास्थ्य उप केंद्रों के 389 गांव के 60,127 घरों के भीतरी भाग में डीडीटी का छिड़काव पूरा कर लिया गया है तथा छिड़काव का कार्य निरंतर जारी है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mahila-morcha-office-bearers-reached-meghahatuburu-regarding-bjps-migration-program/">किरीबुरू

: भाजपा के प्रवास कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा के पदाधिकारी पहुंचे मेघाहातुबुरु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही