Search

 
 
 

चाईबासा : 2 व 3 सितम्बर को राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा रुंगटा मैरेज हाउस में जिला योग एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. बैठक में सर्वसम्मति से 2 और 3 सितंबर को राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया. सचिव कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल 20 अगस्त को स्थानीय मैरेज हाउस में होना है. जिले से चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर के आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता की सफलता के लिए प्राथमिक तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं. बैठक में सभी सदस्यों को कार्यों की जिम्मेदारी दी गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-students-of-savim-bhuli-excelled-in-regional-judo-competition/">धनबाद:

सविमं भूली के छात्रों ने क्षेत्रीय जूडो प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सचिव ने बताया कि बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के रहने की व्यवस्था भी एसोसिएशन करेग. बैठक में संजय चिरानिया सुनित खीरवाल, कृष्ण दोदराजका, गोविंद चिरानिया, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु भूत, अरुण विश्वकर्मा, मधुसूदन पाल, संजीव डे, गौरव प्रसाद, निलेश कुमार, रश्मि सिंकू, रामावतार अग्रवाल, सुनील प्रजापति, सुमित विश्वकर्मा, सिद्धार्थ प्रसाद व सोम नायक आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का प्रायोजक एसआर रुंगटा ग्रुप है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही