Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आंगनबाड़ी सेविका संघ की प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से भाड़ा व रसोई गैस देने की मांग की

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की गुरुवार को प्रस्तावित बैठक सेविकाओं के उपस्थित नहीं होने के कारण स्थगित हो गई. संघ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता बिरूवा ने सरकार से आंगनबाड़ी केंद्र के लिए किराए की राशि देने तथा खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस की खरीदारी करने के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने बताया कि गैस नहीं होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका कठिन परिस्थितयों में बच्चों के लिए आहार तैयार करती है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-khalasi-died-in-a-truck-parked-on-nh-side-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: एनएच किनारे खड़ी ट्रक में खलासी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

लकड़ी पर खाना बनाने में होती है परेशानी

अनीता बिरूवा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि गैस की खरीदारी के लिए हर केंद्र के लिए राशि उपलब्ध कराएं ताकि नियमित रूप से केंद्र पर आने वाले बच्चों को पोषक आहार समय पर तैयार करके उन्हें दिया जा सके. गैस के अभाव में सेविकाए लकड़ी पर खाना बनाती है. उल्लेखनीय है कि सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की बैठक प्रखंड के बड़ा लगिया पंचायत भवन में आयोजित होने वाला था लेकिन वहां जाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं हो सका इससे बैठक स्थगित करनी पड़ गई. इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं, समस्याओं पर चर्चा की जानी थी. लेकिन अब जिला स्तर की अगली बैठक में इन समस्याओं के निदान के लिए चर्चा की जाएगी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-deepak-bhiwadi-did-bhoomipujan-for-the-construction-of-medical-college/">चाईबासा

 : विधायक दीपक बिरुवा ने किया मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमिपूजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही