Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में शहीद पार्क चौक पर सोमवार को महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी के‌ नेता विपक्ष में थे तो उन्होंने देश से महंगाई और बेरोजगारी को हटाने के नाम पर देश की जनता से वोट मांगा अब जब देश की जनता ने उसे जनादेश दिया तो 7 वर्षों में भारत देश में महंगाई और बेरोजगारी हर दिन नए नए रिकॉर्ड छू रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-srijan-ranjan-became-kolhan-topper-in-jee-main-2022-with-491st-rank/">जमशेदपुर:

491वें रैंक के साथ सृजन रंजन बने जेईई(मेन)2022 के कोल्हान टॉपर

देश की जनता महंगाई एवं बेरोजगारी से है त्रस्त

आज भारतीय जनता पार्टी का कोई भी मंत्री या नेता महंगाई एवं बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दे पर बात ही नहीं करना चाहता और जब उनसे महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सवाल किया जाता है तो केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल कहते हैं कि देश में महंगाई और बेरोजगारी है ही नहीं. प्रीतम बांकीरा ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत नीति के कारण आज देश की आम जनता एवं युवा महंगाई एवं बेरोजगारी से त्रस्त है. महंगाई और बेरोजगारी के कारण आज लाखों लोग सड़क पर आ गए हैं. महंगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में लगातार कांग्रेस पार्टी सरकार को आईना दिखाने का काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bhagwati-sangh-meeting-held-regarding-durga-puja-committee-reconstituted/">आदित्यपुर

: दुर्गा पूजा को लेकर भगवती संघ की बैठक आयोजित, कमेटी का हुआ पुनर्गठन

महंगाई और बेरोजगारी से निपटने के लिए ठोस नीति बनाए सरकार

केंद्र की भाजपा सरकार का ध्यान सिर्फ देश की संपत्तियों को बेचने में ही लगा हुआ है और देश की सारी सरकारी संपत्तियों को चंद पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है. जिससे सरकारी नौकरियां लगातार खत्म होती जा रही हैं एवं बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है. अतः केंद्र सरकार को देश हित में अविलंब महंगाई और बेरोजगारी से निपटने के लिए एक ठोस नीति निर्धारण करना चाहिए. ताकि देश की जनता को बेरोजगारी और महंगाई से राहत मिल सके. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-members-of-salute-tiranga-took-out-the-tricolor-yatra/">बहरागोड़ा:

सैल्यूट तिरंगा के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाली

विरोघ प्रदर्शन में ये हुए शामिल

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल दास, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अमन महतो, सेवादल जिला संयोजक लक्ष्मण हांसदा, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु संवैया, पूर्व विधानसभा महासचिव गुलजार अंसारी, झींकपानी ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, युवा कांग्रेस नेता सन्नी राॅबर्ट, सकारी दोंगो, अशोक मुंडारी, विवेक खलखो, महावीर मींज, अमित बरहा, रेहान, शाहीद अफरीदी, योगेश लाल, नितेश नायक, राजू करवा, निखिल कच्छप आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही