Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : एपीआई के जनसभा को लेकर जिला मुख्यालय में बनी रणनीति

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के जिला कमेटी द्वारा निर्धारित जनसभा कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष दीनू पाड़ेया की अध्यक्षता में शुक्रवार को चाईबासा के सिंगपोखरिया चौक में बैठक हुई. इस बैठक में लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने कहा कि एपीआई भारत की वह पार्टी है जिसने इस अवधारणा को चैलेंज किया और अपनी बात खुलकर समझाया कि विकृत सोच के कारण राजनीति में बुरे लोगों का कब्जा हो गया. उसने भ्रष्टाचारी तबके के लोग अपराधी प्रवृति के लोगों ने राजनीति को ढाल की तरह इस्तेमाल किया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-religion-is-not-for-demonstration-but-for-darshan-gaurav-krishna-pathak/">धनबाद

: धर्म प्रदर्शन के लिए नहीं, दर्शन के लिए होता है – गौरव कृष्ण पाठक

जनसभा को सफल बनाने की अपील

उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर में होने वाले एपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनसभा को सफल बनाने के लिए अभी से ही कमर कसकर तैयारी में लग जाने की अपील की. मौके पर जिला अध्यक्ष दीनू पाड़ेया, विधानसभा प्रभारी चन्द्र शेकर बारीक, जिला सचिव सुखलाल समाड, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सराईकेला खरसावां सह प्रदेश सचिव विश्व विजय मार्डी, सदर विधानसभा प्रभारी मंगल सिंह सुंडी, राजेश सिरका, राजू तांती, योगेश कलुण्डिया, बबलू जोंको आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही