Search

 
 
 

चाईबासा : बडचोमगुटू गांव में पेयजल समस्या को लेकर बनी रणनीति

 

आदिवासी किसान मजदूर पार्टी करेगी आंदोलन

Chaibasa : मनोहरपुर प्रखंड के पंचायत पूर्वी मनोहरपुर के गांव बडचोमगुटू में पेयजल समस्या को लेकर शनिवार को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी सह जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि ग्रामीण नाले का गंदा पानी का चुआं बनाकर पीने को मजबूर हैं. इससे ग्रामीण काफी आक्रोषित हैं. ग्रामीणों ने एक साल पहले प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन भी दिया था. लेकिन विभाग ने इस पर कोई पहल नहीं की. जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि वे मजदूर और जनता की समस्याओं को ईमानदारी से लगातार 21 सालों से उठा रहे हैं. बड़े पूंजीपति टाटा और रूंगटा से रोजगार और विकास की मांग कर रहे हैं. लेकिन जेएमएम सरकार अब तक चार बार सीसीए लगाकर आंदोलन को दबाने की कोशिश की है. जनता ने उसके बाद भी जिला परिषद बनाया. इस बार लोकसभा चुनाव भी जीत जाते. लेकिन जेएमएम की सरकार डरकर मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने नहीं दिया. आज झारखंड में नेता, मंत्री और अफसर जेल जा रहे हैं और ईमानदारी से आवाज उठाने वालों को परेशान किया जा रहा है. 24 साल में झारखंड को जितना लूटा गया उतना तो अंग्रेजों के 200 साल के  शासन में भी नहीं लूटा. आज गांव में विकास और रोजगार तो छोड़ दीजिये, पीने के पानी के लिए लोग परेशान हैं. मनोहरपुर से जोबा मांझी लंबे समय से मंत्री रहीं. लेकिन कोई विकास नहीं हुआ. बैठक में निर्णय लिया गया कि पेयजल और रोजगार को लेकर आंदोलन किया जायेगा. बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mercury-again-crosses-40-electricity-making-people-cry-in-the-scorching-heat/">धनबाद

: पारा फिर 40 के पार, भीषण गर्मी में रुला रही बिजली
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही