Chaibasa (Sukesh kumar) : जिला सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को ईद-उल-जोहा(बकरीद) के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बैठक आयोजित की गई. 29 जून को देशभर में ईद-उल-जोहा(बकरीद) त्योहार मनाई जाएगी. इसके मद्देनजर उपायुक्त ने सभी संवेदनशील स्थानों के भौतिक सत्यापन के उपरांत मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रतिनियुक्ति किया गया. बैठक में उपायुक्त के द्वारा त्योहार के मद्देनजर दोनों नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई तथा पेयजल की आपूर्ति तथा प्रमंडल को निरंतर बिजली की आपूर्ति एवं सोशल मीडिया का सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक, सदर चाईबासा, चक्रधरपुर-पोड़ाहाट व जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सहित थाना प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे.
चाईबासा : बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम, मजिस्ट्रेट व पुलिस रहेंगे तैनात
Last Updated: Jun 26, 2023 12:00 AM (IST)