Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : तेज आंधी से आम की फसलों को हुआ भारी नुकसान

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : शुक्रवार रात आए तेज आंधी व बारिश के कारण आम की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. अधिकांश आम तेज हवा के कारण नीचे गिर गए. कुछ लोग इन आम को बाजारों और सड़कों के किनारे बेचते हुए नजर आए. आंधी पानी में उद्यान विभाग के बागान में लगे लंगड़ा आम के अधिकांश फसल गिर कर खराब हो गए हैं. हालांकि बागान में इस वैरायटी के पेड़ की संख्या ज्यादा नहीं है, लेकिन बचे हुए जो पेड़ है उनमें आम काफी मात्रा में थे. इन पेड़ों से अधिकांश आम अब गिर गए हैं. कृषि विभाग की माने तो बचे हुए आम अब भी पेड़ों में लटके हुए हैं. बीती रात हुई वर्षा से उनका ग्रोथ भी अच्छा होगा और खाने में स्वाद भी मिलेगा. सहायक कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अभी भी बहुत सारे पेड़ पर आम है. आंधी से कुछ आम की फसल नीचे गिर गई है, इसके बाद भी लोगों को इस बार जंगल से आने वाली मीठे आम को चखने का मौका मिलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-digital-poster-and-speech-competition-held-at-karim-city-college-on-mothers-day/">जमशेदपुर

: ”मदर्स डे” पर सिटी कॉलेज में हुई डिजिटल पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही