Search

 
 
 

चाईबासा : छात्र नेता ने मुख्यमंत्री से अंकुआ कांड की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : विगत दिनों मनोहरपुर प्रखंड के अंकुआ गांव में 17 जुलाई को तिरला की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस मामले को लेकर विधायक चक्रधरपुर सह झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव से परामर्श और उनकी अनुशंसा पर झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजित हासदा ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-uncontrolled-truck-overturned-driver-narrowly-escaped/">बहरागोड़ा

: अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा

निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई

पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि उसके साथ पहले दुष्कर्म किया गया उसके उपरांत बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई. सूत्रों के अनुसार एक युवक को उस मामले में गिरफ्तार भी किया गया है. पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों का कहना है कि उनके साथ और भी लोग संलिप्त है, जो कि अब तक गिरफ्तार नहीं हो पाए है. इस घटना की उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई. हांसदा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है. घटना को अंजाम देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. मौके पर छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुवा, अलविन एक्का, नकुल पिंगुवा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-water-supply-stalled-in-the-colony-for-five-days-10-thousand-families-worried-for-drinking-water/">आदित्यपुर

: कॉलोनी में पांच दिन से जलापूर्ति ठप, 10 हजार परिवार पेयजल के लिए परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही