Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टोंटो की छात्रा की स्कूल में ही मौत

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : टोंटो प्रखंड के लिसिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लापरवाही हुई है. इसमें 8वीं की छात्रा ने दम तोड़ दिया. ग्राम मृगलीडी की छात्रा लुदूरी हेम्ब्रम (15 वर्ष) को गर्मी छुट्टी के बाद 16 जून को मां ने स्कूल पहुंचा दिया था. 17 जून की रात्रि से उसकी तबीयत खराब हुई, तबीयत खराब होने की जानकारी वार्डेन को दी गई, लेकिन वार्डेन ने इस पर कोई गम्भीरता नहीं दिखाई. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar.in/jk-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-poonch-one-jawan-injured/">J&K

: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़, एक जवान घायल
परिजनों को फोन पर जानकारी देने के लिए कहने पर वार्डेन ने फोन नहीं लगने की जानकारी दी. देखते–देखते छात्रा की तबीयत काफी खराब हो गई. सहेलियों द्वारा पानी पिलाना, खाना खिलाना का ध्यान रखा जा रहा था. बुधवार रात को जब हाॅस्टल में ही छात्रा की तबीयत काफी खराब हो गई, तो गुरुवार को उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू हुई. लेकिन, दोपहर एक बजे छात्रा ने वहीं दम तोड़ दिया. यह सारी जानकारी छात्रा के साथ पढ़ने वाली उसकी सहेलियों ने दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही