Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : छात्र प्रतिनिधियों ने की कोल्हान विवि में बायोमैट्रिक्स सिस्टम लागू किये जाने की मांग

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में बायोमैट्रिक्स सिस्टम लागू नहीं होने से शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी खानापूर्ति पर उतर आये है. यह बातें कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि सुबोध महाकुड़ व सनातन पिंगुवा ने कही. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लगातार मनमानी सामने आ रही है. नैक में सी ग्रेड मिलना शिक्षकों की कमी को दर्शाता है. कोल्हान विवि में आपसी तालमेल तक सही नहीं है. एक पदाधिकरी दूसरे पदाधिकारी के साथ सिर्फ खिंचातानी करते है. टीम वर्क की भावना से काम नहीं होता है. कुलपति डॉ गंगाधर पांडा को इसमें संज्ञान लेने की जरूरत है. इतनी राशि खर्च करने के बावजूद भी कोल्हान विवि को सी ग्रेड मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-national-lok-adalat-will-be-held-in-chaibasa-on-saturday/">चाईबासा

: व्यवहार न्यायालय चाईबासा में शनिवार को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत

मांगो पर जल्द विचार करने की मांग

छात्र प्रतिनिधियों ने मांग की है कि अविलंब पीजी विभाग व कोल्हान विवि में बायोमैट्रिक्स सिस्टम को लागू किया जाये, ताकि शिक्षक समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें. रोजाना शिक्षकों का आगमन 11 बजे के बाद ही पीजी विभाग में होता है. जबकि तीन बजे तक ही विभाग शिक्षक छोड़ देते है. इस तरह की खानापूर्ति को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने घोषणा की है की विश्वविद्यालय अगर उनकी मांगो को गंभीरता से नहीं लेता तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन की रणनीति बनायी जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही