Search

 
 
 

चाईबासा : छात्र प्रतिनिधियों ने कोल्हान विवि के कुलपति से की हॉस्टल उद्घाटन कराने की मांग

 
Chaibasa (sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर में बालक व बालिकाओं के लिये नव निर्मित हॉस्टल का उद्घाटन करने की मांग छात्र प्रतिनिधियों द्वारा किया गया. छात्र प्रतिनिधि सनातन पिंगुवा ने कहा कि करोड़ों की बजट से बनकर विवि परिसर में पीजी विभाग के विद्यार्थियों के लिये हॉस्टल बनकर तैयार हो चुका है. लेकिन अभी तक उद्घाटन नहीं हो पाया है. जिससे दूर दराज के विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. छात्र प्रतिनिधि सुबोध महाकुड़ ने कहा कि चाईबासा में टाटा कॉलेज ही एक मात्र हॉस्टल है. यहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक है. लेकिन सीट कम हो जाता है. पीजी विभाग के विद्यार्थियों के लिये अलग से हॉस्टल नहीं है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-not-only-the-service-road-the-roads-of-the-locality-are-also-in-bad-shape/">बहरागोड़ा

: सर्विस रोड ही नहीं मोहल्ले की सड़कें भी हैं बदहाल

हॉस्टल उद्घाटन की तिथि जारी करें कुलपति 

कुलपति प्रो. डॉ. गंगाधर पांडा से मांग है कि नव निर्मित हॉस्टल का उद्घाटन कराया जाये. ताकि पीजी विद्यार्थियों के लिये परेशानी नहीं होगी. छात्र प्रतिनिधि मंजित हांसदा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से अधिक खर्च कर विद्यार्थी पढ़ने के लिये आते है. गरीब निर्धन विद्यार्थियों के लिये हॉस्टल का उद्घाटन कर देना चाहिये. कोल्हान विवि के पीजी विभाग में अधिकतर गरीब परिवार के विद्यार्थी ही अध्ययन करते है. कोल्हान एक आदिवासी बहूल क्षेत्र है. यहां रोजगार का इतना साधन नहीं होने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होती है जिसका सीधा असर पढ़ाई पर पड़ता है. कुलपति से मांग है कि सितंबर माह में ही एक हॉस्टल उद्घाटन की तिथि जारी करें ताकि इस सत्र में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को रहने का अवसर प्राप्त हो सकें. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-youth-drowned-during-idol-immersion-dies-in-tmh/">आदित्यपुर

: मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक की टीएमएच में मौत 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही