Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के समस्याओं से छात्र संघ ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की एवं यहां के छात्रों के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने छात्र हित में समस्याओं को लेकर आश्वासन देते हुए त्वरित कार्रवाई एवं समाधान हेतु विभिन्न परामर्श दिए. साथ ही साथ छात्र हित में काम करने को लेकर प्रेरित किया. उन्होंने कहा की बहुत सारी समस्याएं मेरे पास नहीं पहुंच पाती है. इसके कारण समस्या का समाधान सही रूप से छात्र हित में नहीं हो पाता है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-discussion-on-speeding-up-membership-campaign-in-jdu-meeting/">हजारीबाग

: जदयू की बैठक में सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर चर्चा

चहारदीवारी की मांग को जल्द पूरा किया जाएगा - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैदान की चहारदीवारी की मांग को जल्द ही पूरा किया जाएगा. मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री जोबा मांझी, चक्रधरपुर विधानसभा के विधायक सुखराम उरांव, विधायक दीपक विरूवा सदर विधानसभा चाईबासा, कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव सुबोध महाकुड़, पीजी विभाग छात्र संघ के अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, टाटा कॉलेज छात्रसंघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हांसदा, सचिव पिपून बारिक, पप्पू बारिक, संजीत विरूवा, विवेक पूर्ति, विरू गागराई आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही