Search

 
 
 

चाईबासा : छात्र संघ ने आदिवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दुष्कर्म की कड़ी निंदा की

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा के हवाई अड्डा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म की छात्र संघ ने कड़ी निंदा की है. मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़ ने कहा कि जिला प्रशासन एवं सरकार बलात्कारियों को तुरंत चिन्हित कर गिरफ्तार करे. उनपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हांसदा ने कहा कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले दोषियों को फांसी की सजा के अलावा और कुछ नहीं होनी चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Chaibasa-Dushkarm-1.jpg"

alt="" width="784" height="792" /> इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-bed-trainees-celebrated-diwali-with-villagers/">कोडरमा:

बीएड प्रशिक्षुओं ने ग्रामीणों के साथ मनाई दीपावली
इस माध्यम से सरकार से हम यह मांग करते हैं कि दुष्कर्म जैसे निंदनीय घटनाओं को लेकर कैबिनेट में एक ठोस एवं सख्त कानून बनाया जाए. टाटा कॉलेज छात्रसंघ सचिव पिपून बारिक ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा क्षेत्र में इस प्रकार के घटना की वे निंदा करते हैं. दोषियों को जल्द सजा नहीं होने पर छात्र संघ चाईबासा बंद का ऐलान करेगी. मौके पर संजीत विरूवा, वीरू गागराई,विवेक पूर्ति, पप्पू बारिक, संदीप महतो, अल्विन एका, नकुल पिंगुवा, पवन महतो, पुनीत पाल, शिवम चित्रकार आदि छात्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही