Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में पिछले चार माह से एमसीए विद्यार्थियों का नामांकन चल रहा है. लेकिन अभी तक मात्र नौ विद्यार्थी का ही नामांकन हुआ है. जबकि कुल 60 सीट का नामांकन होना है. नामांकित विद्यार्थी कक्षा आरंभ कराने को लेकर विभाग पर दबाव बना रहे हैं लेकिन अभी तक विवि प्रशासन की ओर से कक्षा आरंभ करने संबंधित किसी तरह की अधिसूचना जारी नहीं की गई है. अब विद्यार्थी को यह डर सताने लगा है कि कहीं नामांकन रद्द न कर दिया जाए. ऐसे में इन विद्यार्थियों का सत्र खराब हो जाएगा. विद्यार्थी लगातार एमसीए प्रभारी डॉ. एसके गोराई से कक्षा आरंभ करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. जिसके कारण काफी परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-discussion-on-water-problem-in-gram-sabha-meeting/">चाईबासा
: ग्राम सभा की बैठक में पानी की समस्या पर हुई चर्चा
: पुरस्कृत किए गए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी
: ग्राम सभा की बैठक में पानी की समस्या पर हुई चर्चा
अभी तक नहीं हुई है शिक्षकों की बहाली
मालूम हो कि कोल्हान विवि के पीजी विभाग में विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर एमसीए का नया पाठ्यक्रम सत्र 2022-24 के लिए आरंभ किया है. लेकिन आरंभिक सत्र में ही विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो रहा है. जिसके कारण अब बंद होने के कगार पर पहुंच गया है. फिजिक्स विभाग में ही एमसीए की पढ़ाई कराने संबंधित प्रक्रिया आरंभ होनी है. लेकिन अभी तक शिक्षकों की बहाली भी नहीं हुई है. ऐसे में विद्यार्थी की पढ़ाई कैसे पूरी होगी यह चिंता का विषय है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-winners-of-annual-sports-competition-awarded/">बहरागोड़ा: पुरस्कृत किए गए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी
Leave a Comment