Search

चाईबासा : जीसी जैन कॉमर्स में लैंग्वेज लैब का नहीं मिल पा रहा छात्रों को लाभ

Chaibasa (Sukesh kumar) : जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज में दो 2 वर्ष से बनकर तैयार लैंग्वेज लैब तैयार हो गया है. लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसका अब तक सुचारू रूप से संचालन नहीं हो रहा है. इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार सिंह की लापरवाही की वजह से अभी तक लैंग्वेज लैब का सुचारू रूप से कार्य नहीं हो पा रहा है. इस पर कॉलेज प्रबंधन अभी तक गंभीर नहीं है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jagannathpur-sdo-called-a-meeting-on-28th-regarding-economic-blockade/">किरीबुरू

: आर्थिक नाकेबंदी को लेकर जगन्नाथपुर एसडीओ ने 28 को बुलाई बैठक
कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सचिव सुबोध महाकुड़ ने कहा कि कॉलेज के प्रिंसिपल की लापरवाही से विद्यार्थी परेशान हैं. इस मामले को लेकर जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत करेगा. साथ ही छात्र हित में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा हेतु कोल्हान विश्वविद्यालय के तमाम अंगीभूत कॉलेज के सभी प्राचार्य के साथ एक बैठक कर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की बात करेगा.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//