Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज के बीएड विभाग की छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर विशाखापट्टनम रवाना

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा बीएड विभाग की छात्रा शैक्षणिक क्षेत्र भ्रमण के लिए सोमवार को चाईबासा रेलवे स्टेशन से विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुए. शैक्षणिक क्षेत्र भ्रमण 23 सितंबर तक चलेगी. बीएड विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी ने कहा कि ऐसी टूर से छात्रों में आत्मनिर्भता, नेतृत्व कौशल और संचार कौशल का विकास होता है और वे अपनी व्यक्तिगत क्षमता के बारे में भी जान पाते हैं. इस भ्रमण के दौरान छात्राएं विशाखापट्टनम में सबमरीन म्यूजियम, विशाखा नवल म्यूजियम, एक्वेरियम, ऋषि कोंडा बीच, अराकू घाटी, बोरा कैभ, बोटेनिकल गार्डन, ट्राइबल म्यूजियम और कॉफी म्यूजियम दिखाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-low-pressure-area-in-the-bay-of-bengal-warning-of-heavy-rain-in-kolhan-santhal/">जमशेदपुर

: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, कोल्हान-संथाल में भारी वर्षा की चेतावनी

क्षेत्र भ्रमण पाठ्यक्रम का एक हिस्सा

क्षेत्र भ्रमण बीएड पाठ्यक्रम का ही एक भाग है जो प्रत्येक वर्ष छात्राओं को ले जाया जाता है. इस क्षेत्र भ्रमण में 42 छात्राएं जा रही हैं. मौके पर बीएड विभाग की शिक्षिका डॉ. अर्पित सुमन ने कहा कि यह भ्रमण पाठ्यक्रम आधारित भ्रमण है जहां विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के ज्ञान प्राप्त होंगे. उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान सभी छात्राएं असाइनमेंट तैयार करेंगे जिसके तहत उन्हें नंबर भी प्राप्त होगा. मौके पर प्रीति देवगम, शीला सामड़ के अलावा काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही