Search

चाईबासा: पद्मावती जैन सरस्‍वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Chaibasa:  पद्मावती जैन सरस्‍वती शिशु मंदिर के कक्षा पांच  से आठवीं  तक के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व शुक्रवार सुबह विद्यालय परिसर में योगाभ्यास किया. विद्यालय के योग प्रमुख संजय कुमार ने विद्यार्थियों को योग व्यायाम एवं आसन प्राणायाम का अभ्यास कराया. उन्‍होंने योग के नियम एवं उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी और कहा कि योग नियमित और नियत समय पर करना चाहिए तभी इसका लाभ मिलता है. इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/bjp-to-organize-yoga-camps-at-5000-shakti-kendras-of-jharkhand-on-international-yoga-day/">अंतरराष्ट्रीय

योग दिवस पर झारखंड के 5000 शक्ति केंद्रों पर योग शिविर लगायेगी बीजेपी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिये कराया जा रहा अभ्यास

प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. इसकी तैयारी के लिये विद्यार्थियों को शारीरिक योग-व्यायाम, आसन-प्राणायाम आदि का अभ्यास गत सप्ताह से निरंतर कराया जा रहा है. इनमें प्रमुख रूप से आसनों में ताड़ासन, अर्ध कटिचक्रासन, हलासन, पद्मासन, भुजंगासन, और प्राणायाम में भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भरस्त्रीका प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, शारीरिक एवं सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया गया. इसे भी पढ़ें: केंद्र">https://lagatar.in/center-is-giving-money-for-development-people-are-deprived-of-facilities-due-to-corrupt-practices-of-the-state-government-arjun-munda/">केंद्र

विकास के लिए दे रहा पैसे, राज्य सरकार के भ्रष्ट आचरण के कारण लोग सुविधाओं से महरूम : अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//