Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 6 मार्च को कैट करेगा ई-कॉमर्स कंपनियों का पुतला दहन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : देश में ई-कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते विषाक्त एवं इन कंपनियों द्वारा लगातार सभी नियम कानून को ताक पर रखकर सुनियोजित साजिश के तहत अनलिमिटेड डिस्काउंट देकर भारत में व्यापारियों के व्यापार को ध्वस्त करने के कृत्य के विरोध में सोमवार (6 मार्च) को शाम में पूरे देशभर में ई-कॉमर्स कंपनियों (अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडिल ) सहित अन्य का होलिका दहन किया जाएगा. यह जानकारी कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थालिया ने दी. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले सोमवार को साकची बड़ा गोलचक्कर पर पुतला दहन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-brothers-arrested-for-demanding-extortion-money-for-gangster-akhileshs-aide-kanhaiya-singh/">जमशेदपुर

: गैंगस्टर अखिलेश का सहयोगी कन्हैया सिंह के लिए रंगदारी मांगने वाले दो भाई गिरफ्तार

विरोध प्रदर्शन में ये संस्थाएं होंगे शामिल

सुरेश सोन्थलिया ने बताया इस विरोध प्रदर्शन में कैट के साथ सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, जमशेदपुर ज्वेलर एसोसिएशन, व्यापार मंडल, झारखंड मोबाइल डीलर एसोसिएशन सहित अन्य व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि, ई-कामर्स व्यापार से त्रस्त शहर के विभिन्न बाजारों के दुकानदार भी शामिल होगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही