Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में होली मिलन समारोह का आयोजन विभागाध्यक्ष संतोष कुमार द्वारा केक काटकर किया गया. संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को होली की शुभकामनाएं भी दीं. छात्र छात्राओं ने काफी उत्साह से एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए और शिक्षकों से आशीर्वाद लिए. समारोह का शुभारंभ छात्र राज राउत ने होली गीत गाकर किया. इस अवसर पर सहायक शिक्षिका पिंकी प्रधान, सोनिया गोप, मनीषा केशरी, संजय बानरा, सरिता देवगम, दशरथ महाराणा, प्रीति बोधरा, सीयौन मूंदया, प्रकाश यादव, सरोज सवैयां, पूजा गोप, अदिति कुई, नागेश्वरी बारी आदि छात्र उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-illegal-country-and-foreign-liquor-recovered-in-large-quantity-from-kapali/">चांडिल
: कपाली से भारी मात्रा में अवैध देसी व विदेशी शराब बरामद
[wpse_comments_template]

Leave a Comment