Search

 
 
 

चाईबासा : केयू के दीक्षांत समारोह में टीआरएल विभाग के विद्यार्थी करेंगे पारंपरिक नृत्य

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) में आगामी 18 जुलाई को दीक्षांत समारोह का आयोजन होना है. जिसको लेकर तैयारी आरंभ हो चुकी है. विवि के टीआरएल विभाग को स्वागत ट्राइबल डांस की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसको लेकर तैयारी आरंभ हो चुकी है. टीआरएल विभाग के प्रभारी एचओडी डॉ. अर्चना सिन्हा ने कहा कि समारोह में पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर चयन प्रक्रिया आरंभ हो गई है. कुड़माली, हो व संथाली भाषा के विद्यार्थी स्वागत नृत्य कार्यक्रम में शामिल होंगे. मालूम हो कि कोल्हान विवि के टीआरएल विभाग में अलग से क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा की पढ़ाई होती है साथ ही पारंपरिक नृत्य भी सिखाया जाता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-hull-day-celebrated-in-netaji-shishu-udyan-rally-taken-out/">बहरागोड़ा

: नेताजी शिशु उद्यान में हूल दिवस मना, निकाली गई रैली

समारोह में कुलाधिपति होंगे शामिल 

कोल्हान विवि के छठवें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सह राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होंगे. समारोह दोपहर 11 बजे से आरंभ होगा. जिसमें 38 गोल्ड मेडलिस्ट व 17 पीएचडी शोधार्थियों को सम्मानित किया जाएगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही