Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के टीआरएल विभाग में विद्यार्थियों ने किया कल्चर दिवस का अभ्यास

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा विभाग में शनिवार को कल्चर दिवस कार्यक्रम का अभ्यास किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न लोक गीतों पर नृत्य कर अभ्यास किया. साथ ही सांस्कृतिक परंपरा को लेकर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया. किस तरह से अपनी भाषा संस्कृति को बचाने के टिप्स दिए गए. मौके पर हो भाषा के शिक्षक बसंत चाकी ने कहा कि अपनी भाषा को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. परंपरा, रीति-रिवाज को बचाए रखने के लिए प्रत्येक सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. प्रत्येक सप्ताह शनिवार को इसके लिए अलग से ही कल्चर से संबंधित कक्षाएं ली जाती हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-three-including-a-child-were-bitten-by-a-snake-the-child-was-referred-to-rourkela/">मनोहरपुर

: एक बच्चे सहित तीन को सांप ने डंसा, बच्चा राउरकेला रेफर
इसमें विभिन्न पर्व व त्योहार, वाद्य यंत्र के बारे में बताया जाता है. कुड़माली शिक्षक सुभाष चंद्र महतो ने कहा कि इस दिन सभी विद्यार्थियों का आना अनिवार्य होता है. सभी विद्यार्थी अपनी पारंपरिक वेशभूषा के साथ इस कक्षा में शामिल होते हैं, ताकि अपनी परंपरा और रीति-रिवाज को बरकरार रख सकें. उन्होंने कहा कि इसको लेकर अलग से विद्यार्थियों को परीक्षा में अंक भी प्रदान किया जाता है. मौके पर हो विषय से आनंद कुमार हेम्ब्रम, कुड़माली विषय की पद्मावती महतो, गोनो अल्डा, जुनिता बिरुवा के अलावा काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही