Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टाटा कॉलेज मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : टाटा कॉलेज चाईबासा में विगत वर्षों से ही मैदान को राजनीतिक अखाड़ा ना बनाने को लेकर विद्यार्थी मांग करते रहे हैं. आए दिन किसी अति विशिष्ट तथा पीएम, होम मिनिस्टर, सीएम का कार्यक्रम जिला में निर्धारित होता है तब जिला प्रशासन की ओर से टाटा कॉलेज के फुटबॉल मैदान में हेलीपैड और दूसरे फुटबॉल मैदान में आम सभा आयोजन सुनिश्चित करती है. कॉलेज परिसर में जिला प्रशासन की आवाजाही और राजनीतिक जमावड़ा से शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह से प्रदूषित हो जाता है एवं विभिन्न परीक्षाएं, कक्षाएं भी बाधित होती हैं. इसे भी पढ़ें : 24">https://lagatar.in/case-of-giving-clean-chit-in-24-hours-dsp-pk-mishra-reached-ed-office-inquiry-started/">24

घंटे में क्लीन चिट देने का मामला : ईडी ऑफिस पहुंचे डीएसपी पीके मिश्रा, पूछताछ शुरू

जिला प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है

इन उपरोक्त बिंदुओं पर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवेदन देकर उपायुक्त को अवगत कराया गया है. लेकिन बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जिससे सोमवार को आक्रोशित होकर विद्यार्थियों ने हेलीपैड पर ही बैठकर हेलीकॉप्टर को लेंडिंग करने का विरोध किया. मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़, पूर्ववर्ती छात्र संघ संदीप ज्योति वोयपाई, छात्र संघ टाटा कॉलेज सचिव पिपून बारिक, दोनों छात्रावास के अधिनायक वीरू गागराई एवं विवेक पूर्ति, रंजीत सावैयां, लक्ष्मण विरूआ, राज राउत, अल्विन एक्का, पप्पू बारिक आदि छात्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही