Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: विश्वविद्यालय प्रशासन के लिखित आश्वासन पर धरना से उठे छात्र

Advertisement
Advertisement
Chaibasa:  विश्वविद्यालय प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद छात्रों ने कोल्हान विश्वविद्यालय के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन खत्‍म किया. कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के तत्वावधान में 17 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन सोमवार को किया गया. करीब चार घंटे तक कुलपति एवं छात्र संघ की तीखी बहस के बाद लिखित आश्वासन पर समस्त छात्र-छात्राएं माने. धरना प्रदर्शन करने के क्रम में विश्वविद्यालय परिसर में समस्त छात्र छात्राओं को अंदर घुसने नहीं दिया गया. जिसके विरोध में आज समस्त विद्यार्थियों ने तीन घंटे सड़क जाम कर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार नारेबाजी की. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-five-thousand-students-are-protesting-by-gheraoing-kolhan-university-on-17-point-demands/">चाईबासा

: 17 सूत्री मांगों को लेकर पांच हजार विद्यार्थी कोल्हान विवि का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे

मूलभूत सुविधाओं से विद्यार्थियों को वंचित करना निंदनीय: सुबोध माहाकुड़

बार्ता के दौरान कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पांडा ने कहा कि छात्र संघ की जायज मांगों को तीन दिनों के अंदर समाधान करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा और वर्तमान छात्र संघ को यह लिखित आश्वासन दिया जा रहा है. इस मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव सुबोध माहाकुड़ ने कहा कि यह विश्वविद्यालय लड़कर लाई गई है और यहां पर जटिल प्रक्रियाओं के नियम बनाना एवं मूलभूत सुविधाओं से विद्यार्थियों को वंचित करना निंदनीय है. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि विगत दिनों दीक्षांत समारोह में लिए गए पैसे क्यों वापस नहीं हो रहे हैं. उन्‍होंने छात्र हित के तमाम मुद्दों को लेकर अपनी बात रखीं.

केवल आश्‍वासन मिलता है, सुविधाएं नहीं: सनातन पींगवान

पीजी विभाग छात्र संघ अध्यक्ष सनातन पींगवान ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा बार-बार आश्वासन मिलता है, लेकिन सही रूप से कॉलेजों में सुविधा नहीं मिल पाती है और छात्र-छात्राएं परेशान रहते हैं. मौके पर टाटा कॉलेज छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हंसदा ने कहा कि जब तक छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय जब तक नहीं लिया जाता है तब तक छात्र संघ चरण बंद तरीके से आंदोलन करेगा.

धरना प्रदर्शन में यह थे शामिल

[caption id="attachment_306318" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/09may1.jpg"

alt="" width="600" height="284" /> कोल्‍हान विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते विद्यार्थी.[/caption] धरना प्रदर्शन में टाटा कॉलेज छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु राउत, टाटा कॉलेज सामान्य छात्रावास के अधिनायक विवेक पूर्ति,  उदय हांसदा, पवन महतो, अभिजीत पाठ पिंगुआ,  प्रीतम बांकीरा,  जोंगा बिरुआ,  मिली जमुदा,  सचिन तुबीड,  यूराज कालिंदी,  बलराम मरडी,  राजेंद्र राउत, कुंवर सिंह विरूआ,  लालमोहन मुर्मू, रोहन कुमार दास, राजाराम महतो, सहीराम महतो, राजश्री प्रधान, संजीत विरूवा, पवन महतो, सहीराम महतो,  सनी हेंब्रम, राजश्री प्रधान, दीपाली महतो, शुरू गोप, विजयंती हेरेंज, बसंती कोड़ा, मिली जामुदा, बींदीया केरकेट्टा, विंधेश्वरी माझी, रेशमी बारिक, शिवानी बंकीरा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-may-9-ed-notice-to-pooja-singhal-the-interrogation-of-singhals-husband-continues-bulldozer-returned-from-shaheen-bagh-presidential-election-2022-discussion-of-draupadi-m/">शाम

की न्यूज डायरी ।। नौ मई।।पूजा सिंघल को ईडी का नोटिस ।। सिंघल के पति से पूछताछ जारी।। शाहीनबाग से बुलडोजर लौटा ।। राष्ट्रपति चुनाव 2022 : द्रौपदी मुर्मू की चर्चा ।। साथ ही बिहार की खबरें और वीडियो देखें.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही