Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सरकारी नौकरी में चयनित छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान नितिर तुरतुंग कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत पांच विद्यार्थियों का सरकारी सेवा के विभिन्न पदों पर चयन हुआ है. सरकारी नौकरी के लिए चयनित होने पर कोचिंग सेंटर की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजन किया गया. मानकी-मुंडा सभागार में बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. सम्मानित होने वालों में गीता लागुरी, दीपक लागुरी, अनिल हेस्सा, नरेश हेम्ब्रम और कानू तियू शामिल हैं. इन सभी का चयन क्रमशः जीएसटी हवलदार, पंचायत सचिव एवं रेलवे के विभिन्न पदों में हुआ है. सफल विद्यार्थियों का बतौर मुख्य अतिथि आदिवासी हो महासभा के केन्द्रीय महासचिव यदुनाथ तियू, विशिष्ट अतिथि मसकल लाइब्रेरी कमारहातु के संरक्षक शिक्षक कृष्णा देवगम और कोल्हान नितिर तुरतुंग के अध्यक्ष माझीराम जामुदा के हाथों सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-all-jharkhand-primary-teachers-association-submitted-memorandum-to-bpo/">घाटशिला

: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीपीओ को सौंपा ज्ञापन

अतिथियों ने सभी का बढ़ाया आत्मविश्वास

मौके पर यदुनाथ तियू ने कहा कि सफल विद्यार्थी अपने कार्यक्षेत्र में बुलंद हौसला के साथ जाएं और किसी भी परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास डिगने नहीं दें और कार्य में सदा धार बनाए रखें. शिक्षक कृष्णा देवगम ने कहा कि अपने कार्य के प्रति ईमानदार बनें और आदर्श सेवक के रूप में स्वयं को स्थापित करें. मौके पर कोल्हान नितिर तुरतुंग के महासचिव प्रेम सिंह डांगिल, शैलेश सुंडी,रविन्द्र गिलुवा समेत काफी संख्या में कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही