Search

चाईबासा : विद्यार्थी अपना लक्ष्य मैट्रिक पास करते ही तय कर लें : डॉ मुरारी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : ब्राइट वे एकेडेमी टुंगरी में सोमवार को करियर काउंसिलिंग प्रोग्राम आरका जैन विश्विद्यालय जमशेदपुर और ब्राइट वे एकेडेमी चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में सपन्न हुआ. इसमें अलग-अलग स्कूल और कॉलेज के इंटरमीडिएट फाइनल ईयर के छात्र-छात्रायें मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निर्देशक प्रोफेसर डॉ मुरारी लाल बैध ने कहा कि हर छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य मैट्रिक परीक्षा पास करते ही तय कर लेना चाहिए कि उन्हें भविष्य में क्या करना है और क्या बनना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-loco-engineer-inspected-the-electric-shed/">जमशेदपुर

: मुख्य लोको इंजीनियर ने किया इलेक्ट्रिक शेड का निरीक्षण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Student.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अपने लक्ष्य के अनुसार ही उन्हें अपनी पढ़ाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी भी समय है आप अपना लक्ष्य तय कर लें और उसी के अनुसार मेहनत करें. क्योंकि जो समय बीत जाएगा वो वापस नहीं आयेगा. समय बहुत ही मूल्यवान है. उसे बेकार मत जाने दें. कार्यक्रम में आरका जैन यूनिवर्सिटी से आये अब्दुल अजीम ने सभी छात्र-छात्राओं को स्नातक के सभी कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरका जैन यूनिवर्सिटी झारखंड की बेहतर यूनिवर्सिटी है और वहां की पढ़ाई का वातावरण बहुत ही अच्छा है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-decision-taken-to-remove-social-evils/">लातेहार

: सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया गया निर्णय
साथ ही सभी डिग्री कोर्सों के साथ छात्र-छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा की भी ट्रेनिंग दी जाती है. यूनिवर्सिटी द्वारा हमेशा ये प्रयास रहता है कि सभी बच्चों का एक उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकें. उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को अच्छे रिजल्ट करने का गुरु मंत्र दिया और सभी से कहा कि आप किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई न छोड़े क्योंकि पढ़ाई ही जीवन के सफलता की कुंजी है. इसे भी पढ़ें : जिला">https://lagatar.in/bermo-closure-remained-effective-due-to-the-demand-of-creating-a-district/">जिला

बनाने की मांग को लेकर बेरमो बंद रहा असरदार
उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को बी कॉम, बीसीए, बीएसी, बीबीए इत्यादि कोर्सों के बारे विस्तृत रूप से समझाया. साथ ही उन्होंने बच्चों को बताया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपने कैरियर बनाने में करें न कि समय गँवाने के लिए. प्रोफेसर लक्ष्मी बोदरा ने कहा कि आज के समय मे नियोजित तरीके से चलने से ही सफलता मिलेगी. मंच संचालन अंजली दास ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर लक्ष्मी बोदरा, मोजाहिद वर्सिद, अंजली दास, लक्ष्मी जामुदा, मिथिला बांकीरा, सृष्टि दत्ता और सुरोजित सेन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/people-of-chandwa-are-not-getting-the-benefit-of-bus-stand/">चंदवा

के लोगों को नहीं मिल पा रहा बस स्टैंड का लाभ

जीवन में जितने भी ऊंचे पद पर पहुंचें, एक बेहतर इंसान जरूर बनें : निरल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Vidyarthi.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
  • तांतनगर प्रखंड के चीटीमिटी राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में 10वीं12वीं के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह में शामिल हुए विधायक
Chaibasa (Sukesh kumar) : मैट्रिक इंटर छात्र जीवन का अहम पड़ाव है. इसमें छात्रों की करियर का दिशा तय होता है. यह बातें तांतनगर प्रखंड के चीटीमिटी राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में 10वीं12वीं के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मझगांव विधानसभा के विधायक निरल पूर्ति जी ने कहा. विधायक ने कहा कि छात्र जीवन का सबसे उत्साह और दुखद पहलू स्कूल से विदाई का होता है. एक छात्र अपनी शुरुआती प्राथमिक शिक्षा किसी विद्यालय से हासिल करते हैं और 10–12 साल रहने के बाद एक समय ऐसा आता है कि उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए उस विद्यालय को छोड़ना पड़ता है. यह एक छात्र के लिए काफी भावपूर्ण समय होता है. इसे भी पढ़ें : चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-jslps-workers-surrounded-mlas-residence-submitted-demand-letter/">चौपारण

: जेएसएलपीएस कर्मियों ने विधायक आवास का किया घेराव, सौंपा मांग पत्र
अपने सहपाठी, जूनियर, शिक्षक– शिक्षिका को छोड़कर मैट्रिक , इंटर की परीक्षा देने के लिए निकलते हैं. आपको उच्च शिक्षा के लिए एक बेहतर मौका मिलता है. आज जितना दुख एक छात्रा को होता है. उतना ही दुख एक शिक्षक को भी होता है. लेकिन यह दुख आप एक उत्साह और शिक्षक के जीवन में यादगार बना सकते हैं. क्योंकि जब कोई छात्र उच्च शिक्षा हासिल कर एक सफल स्थान पर पहुंचता है तो सबसे अधिक खुशी आपको पढ़ने वाले शिक्षक को होती है. क्योंकि उनका छात्र सफल होकर ऊंचे पद पर पहुंच चुका है. इसलिए हर छात्र-छात्रा की जिम्मेदारी बनती है कि उच्च शिक्षा हासिल कर बेहतर करियर की ओर कदम बढ़ाए. जिससे आप अपने गांव, माता-पिता, शिक्षक, स्कूल का नाम रोशन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-decision-taken-to-remove-social-evils/">लातेहार

: सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया गया निर्णय
मैं छात्र-छात्राओं से आग्रह करता हूं कि आप शिक्षा के रास्ते को हमेशा मजबूती के साथ पकड़े. आप गरीब हैं या अमीर से कोई फर्क नहीं पड़ता. जब आपके पास बेहतर शिक्षा होती है तो आप सबसे सफल व्यक्ति कहलाते हैं. आप अपने जीवन में जितना भी ऊंचा पद पर पहुंच जाए, लेकिन एक बेहतर इंसान बनने का जरूर प्रयास करें. क्योंकि एक बेहतर इंसान ही बेहतर समाज और देश का निर्माण कर सकता है. विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार छात्र-छात्राओं को शिक्षा हासिल करने में सभी प्रकार के मदद दे रही है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-decision-taken-to-remove-social-evils/">लातेहार

: सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया गया निर्णय
आप देश या विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो हर समय आपके साथ झारखंड सरकार खड़ी है. आप अपना हौसला बनाकर आगे कदम बढ़ाए पैसा कभी भी आपकी पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी. इस दौरान विद्यालय में उत्कृष्ट करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक ने मेडल देकर सम्मानित किया. मौके पर प्रभारी प्राचार्य इंदू जामुदा, मनोज राऊत , थाना प्रभारी राहुल कुमार राम, मुखिया सीता सरदार, सुखलाल सरदार, तरुण कुमार, मजीत बानरा , प्रमोद कुमार , गिरीश कुमार समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जिला">https://lagatar.in/bermo-closure-remained-effective-due-to-the-demand-of-creating-a-district/">जिला

बनाने की मांग को लेकर बेरमो बंद रहा असरदार

पीएम के परीक्षा पर चर्चा में शामिल हुये केवी मेघाहातुबुरु के 615 विद्यार्थी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-PM-Charcha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सातवें परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के 615 छात्र-छात्रायें शामिल हुये. इस कार्यक्रम के मद्देनजर विद्यालय के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार द्वारा विद्यालय प्रांगण में प्रोजेक्टर लगाया गया था. ताकि बच्चों को प्रधानमंत्री के लाईव प्रसारण एवं संदेश को सुनाया जा सके. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ``परीक्षा पे चर्चा`` के 7वें संस्करण में देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत की. करीब पौने दो घंटे तक पीएम की मेगा क्लास में बच्चों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन से लेकर बेहतर नागरिक बनने के गुर मिले. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-loco-engineer-inspected-the-electric-shed/">जमशेदपुर

: मुख्य लोको इंजीनियर ने किया इलेक्ट्रिक शेड का निरीक्षण
पीएम ने बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों से भी बात की. प्रधानमंत्री ने बेहद सरल और मजेदार अंदाज में बच्चों के हर एक सवाल का जबाव दिया. कैसे बोर्ड परीक्षा की तैयारी की जाए, टाइम मैनेजनेंट कैसे हो, मोबाइल के दुष्प्रभाव से कैसे बचा जाए ! इन सभी सवालों का जवाब पीएम मे दिया. उन्होंने ये भी बताया कि वो कैसे इतने पॉजिटिव रहते हैं और प्रधानमंत्री के रूप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों ने सवाल किया कि वो परीक्षा और सिलेबस के प्रेशर को कैसे हैंडल करें. एग्जाम हॉल में पेपर मिलने से पहले क्या करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-decision-taken-to-remove-social-evils/">लातेहार

: सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया गया निर्णय
दूसरों से कंपटीशन नहीं प्रेरणा लीजिए, कैसे झेलें परीक्षा का प्रेशर, ​बच्चों का तनाव दूर करने के लिए शिक्षकों को क्या करना चाहिए, पढ़ने के साथ-साथ लिखने की प्रैक्टिस जरूर करें. कुछ मां-बाप अपने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड को अपना विजिटिंग कार्ड बना लेते हैं. पढ़ाई के साथ अच्छी सेहत जरूरी है.माता-पिता और बच्चों के बीच भरोसा होना जरूरी है आदि अनेक टिप्स प्रधानमंत्री ने बच्चों को दिये. प्रधानमंत्री से संवाद कर बच्चे उत्साहित दिखे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kunal-shadangi-receives-international-youth-icon-award-in-america/">जमशेदपुर

: कुणाल षाडंगी को अमेरिका में मिला अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड

किरीबुरु : युगल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-JGMO-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की झारखण्ड खान समूह के सुरक्षा विभाग द्वारा एचआरडीसी, किरीबुरू के सहयोग से एचआरडीसी सेंटर किरीबुरू में एक युगल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, सीजीएम प्रभारी महाप्रबंधक राम सिंह, दिव्या सिंह, डॉ. एस.जे. कुल्लू, एम.के.टी.पी. दत्ता, अमित कुमार विश्वास, एस.यू. मेद्दा, रथिन विश्वास, अवतर्निका ओमेगा लाकड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-loco-engineer-inspected-the-electric-shed/">जमशेदपुर

: मुख्य लोको इंजीनियर ने किया इलेक्ट्रिक शेड का निरीक्षण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-JGMO-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> परिवारों के भीतर एक सुरक्षा संस्कृति स्थापित करने के महत्व को पहचानते हुए, युगल सुरक्षा प्रशिक्षण का उद्देश्य घरेलू मोर्चे से ही सुरक्षा जागरूकता शुरू करना है. कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों को खनन में संभावित खतरों के बारे में बताया और उन्हें अपने कर्तव्य के दौरान जिम्मेदारियों के बारे में शिक्षित किया गया. प्रतिभागियों को खदानों में क्या करें और क्या न करें के बारे में भी जागरूक किया गया, जिसमें कामकाजी जीवनसाथी की समग्र सुरक्षा पर जोर दिया गया. परिवार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रशिक्षण में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे किसी के परिवार के इतिहास को समझना व्यक्तिगत विकास में सकारात्मक योगदान देता है, मार्कस गार्वे के ज्ञान को उद्धृत करते हुए, अपने पिछले इतिहास, मूल और संस्कृति के ज्ञान के बिना लोग बिना जड़ों वाले पेड़ की तरह हैं. इसे भी पढ़ें : जिला">https://lagatar.in/bermo-closure-remained-effective-due-to-the-demand-of-creating-a-district/">जिला

बनाने की मांग को लेकर बेरमो बंद रहा असरदार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-JGMO.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यस्थल सुरक्षा की महत्वपूर्ण प्रकृति को रेखांकित करते हुए, कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों की भलाई के लिए एक सुरक्षित और संरक्षित वातावरण बनाना आवश्यक है. कंपनी को अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपने कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी के लिए स्वीकार किया गया. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/four-schools-of-hussainabad-were-upgraded-to-high-schools/">हुसैनाबाद

के चार स्कूलों को हाई स्कूल में किया गया उत्क्रमित
सीजीएम कमलेश राय ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा घर से लेकर कार्यस्थल अर्थात हर जगह जरूरी है. कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी का सामूहिक सहयोग आवश्यक है. एम.के.टी.पी. दत्ता ने पहली बार जेजीओएम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की विशिष्टता पर प्रकाश डाला, और सभी भाग लेने वाले जोड़ों से अपनी सुरक्षा के लिए पतियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया. कार्यक्रम में किरीबुरू लौह अयस्क खदान और मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान के कर्मचारियों के कुल 13 जोड़ों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. प्रतिभागियों को किरीबुरू लौह अयस्क खदानों का दौरा करने का भी अवसर मिला, जिससे पति-पत्नी को काम के माहौल का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें : चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-jslps-workers-surrounded-mlas-residence-submitted-demand-letter/">चौपारण

: जेएसएलपीएस कर्मियों ने विधायक आवास का किया घेराव, सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp