Search

 
 
 

चाईबासा : विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पढ़ाई करें : डॉ एससी दास

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : टाटा कॉलेज के सामान्य छात्रावास के नए विद्यार्थियों का स्वागत समारोह रविवार को आयोजित किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी दास एवं विशिष्ट अतिथि स्नातकोत्तर भौतिक विभाग के विभगाध्यक्ष डॉ एसके गोराई उपस्थित थे. मौके पर प्राचार्य डॉ दास ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में शिष्टाचार एवं अनुशासन काफी महत्व रखता है. मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सफलता जरूर मिलती है. युवा देश के भविष्य होते हैं उन्हें अपने लक्ष्य को एकाग्र करते हुए पूरे ईमानदारी के साथ पढ़ाई करनी चाहिए. इसी बीच मौजूद डॉ एसके गोराई ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रूटीन वर्क के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि विद्यार्थी सही रूप से पढ़ाई में अपना ध्यान दे पाए. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी. मौके पर उपस्थित छात्रावास के अधिनायक रोहित हेंम्ब्रम , मनोज राउत, सुबोध महाकुड़ , दिनेश महतो ,सुखलाल गोप, प्रहलाद हेंम्ब्रम, छोटा पिंगुवा, विवेक पूर्ति, अनंत महतो, राजेश पूर्ति, पवन पान, रमेश उरांव, दिगम केसरी, शिवम चित्रकार आदि छात्र मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-former-head-of-chhotanagara-panchayat-jena-surin-dies/">किरीबुरू

: छोटानागरा पंचायत के पूर्व मुखिया का लंबी बीमारी के बाद निधन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही