Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विद्यार्थी समय का महत्व समझें, मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्त करें: डॉ परशुराम

Advertisement
Advertisement
– कोल्हन विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में विदाई समारोह आयोजित Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें पीजी सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों ने पीजी सेमेस्टर फोर्थ के विद्यार्थियों को विदाई दी. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में केयू के राजनीतिक विज्ञान के एचओडी डॉ परशुराम सियाल और दर्शनशास्त्र विभाग के एचओडी डॉ दीपांजय श्रीवास्तव उपस्थित थे. डॉ सियाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन एक संघर्षपूर्ण जीवन है. विद्यार्थी अपने जीवन के समय का महत्व को समझें और मेहनत करें. मेहनत से ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है. उन्होंने फोर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों से कहा कि मास्टर डिग्री अब खत्म हो गई है. अब आगे समाज निर्माण करने की जिम्मेदारी आप बच्चों पर हैं. बच्चे अब देश के प्रति अपने ज्ञान अर्जित करें. साथ ही विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें. विदेश में जाकर देश के लिए कम करें. उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल साइंस एक ऐसा विषय है जिसको समझने के लिए कई किताबों का अध्ययन करना पड़ता है. इसकी पढ़ाई कभी खत्म नहीं होती है. यदि लोकतंत्र को देश में जीवित रहना है तो पॉलिटिकल साइंस को पूरी गंभीरता से लेने की जरूरत है. इसी से ही देश का भविष्य और इतिहास बनता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inauguration-of-ieee-systems-council-chapter-in-nit-jamshedpur/">आदित्यपुर

: एनआईटी जमशेदपुर में IEEE सिस्टम्स काउंसिल की चैप्टर का शुभारंभ

लक्ष्य के बिना नहीं मिल सकती सफलता

डॉ दीपांजय श्रीवास्तव ने कहा कि पॉलिटिकल विषय एक ऐसा विषय है, जिसको हम समाज के हर क्षेत्र में उपयोग कर सकते हैं. आज देश में राजनीतिक विज्ञान से पढ़ कर कई महापुरुष तैयार हुए हैं. आने वाले दिनों में यहां से भी विद्यार्थी देश-विदेश में अपना परचम लहराए यही उम्मीद करते हैं. मौके पर पॉलिटिकल साइंस के सहायक प्रोफेसर डॉ एमएन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में एक लक्ष्य होना चाहिए. लक्ष्य के बिना विद्यार्थी अपनी सफलता हासिल नहीं कर सकता है. भले ही अपने लक्ष्य को सार्वजनिक न करें लेकिन अपने अंदर लक्ष्य जरूर बनाएं. ताकि विद्यार्थी आगे अपना भविष्य को उस मार्ग पर ले जा सके. मौके पर काफी संख्या में सेमेस्टर वन और सेमेस्टर फोर्थ के विद्यार्थी के अलावा सहायक प्रोफेसर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-foundation-stone-of-pcc-road-till-tiringburu-gutu/">चाईबासा

: तिरिंगबुरू गुटू तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास

छात्रों ने संस्कृति कार्यक्रम का किया आयोजन

विदाई समारोह के दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें सवाल का जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और पुरस्कार हासिल किया. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर फोर्थ की परीक्षा कुछ दिनों बाद आरंभ होगी. इसके उपरांत विद्यार्थियों का आगमन पीजी विभाग में बंद हो जाएगा. इसलिए परीक्षा से पूर्व ही विदाई समारोह आयोजित किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही