Search

 
 
 

चाईबासा : यूजी सेमेस्टर पांच में प्रमोट करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया धरना प्रदर्शन

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने मंगलवार को यूजी सेमेस्टर फाइव में प्रमोट करने की मांग लेकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने लगभग पांच घंटे तक विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को जाम कर दिया. विद्यार्थियों ने कहा कि पिछले छह माह से सत्र विलंब से चल रहा है. इसके बावजूद भी कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा ली जा रही है. जबकि सिलेबस की पूरी पढ़ाई तक नहीं हुई है. विद्यार्थियों का मानना है कि प्रमोट किया जाए अन्यथा आने वाले दिनों में और भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा. स्नाकोत्तर की पढ़ाई के लिए ससमय सीयूईटी की परीक्षा देने का अवसर प्राप्त कराने व विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सत्र 2020-23 के छात्र-छात्राओं को आगामी मई तक स्नातक की डिग्री प्रदान कराने, जबकि सत्र 2021-24 के छात्र-छात्राओं के सत्र को नियमित कराने की मांग हुई. इस दौरान कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से विद्यार्थी उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-inter-and-degree-admission-continues-in-st-augustines-college/">मनोहरपुर

: संत अगस्तीन कॉलेज में इंटर व डिग्री का एडमिशन जारी

विद्यार्थियों को सेमेस्टर फाइव की देनी होगी परीक्षा - कुलपति

धरना प्रदर्शन के दौरान छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ कुलपति सह कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार समेत कोल्हान विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों के साथ एक बैठक हुई. इसमें विद्यार्थी परीक्षा नहीं देने पर अड़े रहे. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा हर हाल में कराने की बात कही गई. साथ ही पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि प्रमोट होने से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है. निर्धारित समय पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. स्नातक को भी समय पर पूरा कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-efforts-are-being-made-to-improve-the-problems-of-the-village-geeta-koda/">चाईबासा

: गांव की समस्याओं को सुधार करने के लिये किया जा रहा है प्रयास – गीता कोड़ा

बाहर चलता रहा धरना प्रदर्शन व अंदर सिंडिकेट की बैठक

[caption id="attachment_681294" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dhrna-pradrshan-22-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सिंडिकेट की बैठक होते हुए.[/caption] कोल्हान विश्वविद्यालय में कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार के प्रभार लेने के पश्चात पहली बार सिंडिकेट की बैठक विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित की गई. कुलपति की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन चलता रहा अंदर बैठक का सिलसिला भी चलता रहा. कई एजेंड़ों पर विचार विमर्श हुई. बैठक में कोल्हान विश्वविद्यालय के संस्थापक सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ला, सिंडिकेट सदस्य जेबी तुबिद, कुलसचिव जयंत शेखर, डॉ. पीके पाणी के अलावा अन्य सिंडिकेट सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-inter-and-degree-admission-continues-in-st-augustines-college/">मनोहरपुर

: संत अगस्तीन कॉलेज में इंटर व डिग्री का एडमिशन जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही