Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टाटा कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील पुरती का छात्र संघ ने किया स्वागत

Chaibasa (Sukesh kumar) : एक लंबे अंतराल के बाद टाटा कॉलेज में एलुमनी एसोसिएशन का चुनाव हुआ. इस चुनाव में भारी मतों से एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील पुरती विजयी हुए. उनके स्वागत में सोमवार को टाटा कॉलेज छात्र संघ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर उपस्थित सुशील पुरती ने कहा कि टाटा कॉलेज का स्थापना एक बहुत बड़े उद्देश्य के साथ हुआ था. लेकिन उन तमाम उद्देश्यों पर कॉलेज प्रशासन अभी तक भी खरा नहीं उतर पाई है. उन्होंने कॉलेज प्रशासन, छात्र संघ एवं एलुमनी एसोसिएशन के साथ मिलकर कॉलेज को विकास की ओर आगे ले जाने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-subdivision-police-recovered-stolen-tanker/">घाटशिला

: अनुमंडल पुलिस ने चोरी हुआ टैंकर किया बरामद

मौके पर ये लोग हुए शामिल

छात्र संघ ने भी कॉलेज के स्वर्णिम विकास हेतु एक साथ मिलकर कॉलेज के उत्थान का काम करने का आग्रह किया. मौके पर मेवालाल होनहागा, रामाय पुरती, चंद्र मोहन बिरुआ, बागुन बोदरा, कोल्हान विश्वविद्यालय सचिव सुबोध महाकुड़, टाटा कॉलेज छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हांसदा, सचिव पिपुन बारीक, पीजी विभाग छात्र संघ अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, आदिवासी बाल कल्याण छात्रावास के अधिपति वीरू गागराई, दीपेश बिरुआ आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही