Search

 
 
 

चाईबासा : छात्र संघ ने नये छात्रावास के अधीक्षकों को पौधा देकर किया स्वागत

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : विगत कई वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार टाटा कॉलेज कैंपस में कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी बॉयज एवं पीजी गर्ल्स छात्रावास बनकर तैयार है. दोनों छात्रावास को सुचारू रूप से चलाने हेतु पीजी बॉयज छात्रावास के अधीक्षक के रूप में डॉ धर्मेंद्र रजक और गर्ल्स छात्रावास अधीक्षक के रूप में डॉ कविता मिश्रा को नियुक्त किया गया. इसकी अधिसूचना कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है. इसपर खुशी जताते हुए छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधीक्षकों से मुलाकात की व उन्हें पौधा भेंट कर बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-documentary-being-made-regarding-third-franchise-and-construction-of-municipal-corporation/">जमशेदपुर

: तीसरे मताधिकार एवं नगर निगम निर्माण को लेकर बन रही डॉक्यूमेंट्री

काफी संख्या में छात्र नेता रहे उपस्थित

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रावास में रोस्टर को ध्यान में रखकर नामांकन लिया जाए. खासकर दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से आकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों और यहां के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देते हुए छात्रावास में रहने दिया जाए. मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी बॉयज छात्रावास के अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र रजक एवं गर्ल्स छात्रावास अधीक्षक डॉ कविता मिश्रा, कोल्हन विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़, टाटा कॉलेज छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हासदा, टाटा कॉलेज छात्रसंघ सचिव पिपून बारिक, पीजी विभाग छात्र संघ अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, दीपक नायक, प्रहलाद हेंब्रम, रोहित हेंब्रम, राज राउत आदि छात्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही