Search

 
 
 

चाईबासा : कॉलेजों में इंटरमीडिएट में नामांकन बंद होने से विद्यार्थी परेशान

 
Chibasa (Ramendra kumar sinha) : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में पश्चिम सिंहभूम जिले से लगभग 13000 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट के तीनों संस्थानों में नामांकन पर रोक लगा दी है. इससे जिले के प्लस 2 विद्यालयों में भार बढ गया है, हालांकि जिले में 39 सरकार के नियंत्रण में प्लस टू विद्यालय हैं. इसके अलावा पांच अल्पसंख्यक विद्यालय है. इन सारे विद्यालयों में नामांकन के लिए बच्चों को कड़ी मशक्त करनी पड़ रही है. इसी तरह सीबीएसई से पास आउट हुए दसवीं के छात्र जिनका अंक 60 से 70 प्रतिशत के बीच है वह सभी सरकार के सीबीएसई स्कूलों में नामांकन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि किसी भी बच्चे को भटकना नहीं पड़ेगा सभी बच्चों का नामांकन उनके मन वाले स्कूल में ही होगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-newly-enrolled-students-were-welcomed-in-the-school/">चाईबासा

: नव नामांकित छात्र-छात्राओं का विद्यालय में हुआ स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही