Search

चाईबासा : मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में मसकल फाउंडेशन के तत्वावधान में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में बतौर अतिथि के रुप में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार ओझा शामिल हुए. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह का आयोजित कर मैट्रिक में 89 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले संत जेवियर्स उच्च विद्यालय के डोबरो देवगम को अतिथियों के हाथों एक साइकिल प्रदान किया गया. इसी तरह मुकेश देवगम, सरीना देवगम, दामु देवगम,वर्षा देवगम,मनीषा गोप और रमेश गागराई तथा इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों मुन्ना देवगम,अमन देवगम,रवि देवगम,सुमन देवगम,सोमा देवगम,जगरनाथ बिंदाणी को एक-एक घड़ी और प्रशस्ति-पत्र मसकल फाउंडेशन द्वारा तथा कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी,रोटरी क्लब और सिंहभूम चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से नीदरलैंड निवासी इतिहासकार पॉल स्ट्रूमर, कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रमोहन बिरुवा, सिंहभूम चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार ओझा,रोटरी क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा,डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर दिलदार पूर्ति, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुम्बई के पूर्व कर्मी बालेश्वर सिंकू,शिक्षक क्रियाम बिरुली के हाथों मोमेंटो प्रदान किया गया. मौके पर अतिथि राजकुमार ओझा ने कहा कि मसकल फाउंडेशन द्वारा बच्चों के हौसला अफजाई के लिए सम्मान समारोह आयोजित करना काफी सराहनीय है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-information-given-to-the-villagers-about-the-rights-in-the-constitution-in-bharaniya-panchayat-bhavan/">चक्रधरपुर

: भरनिया पंचायत भवन में ग्रामीणों को संविधान में अधिकार के बारे में दी गई जानकारी

जीवन के अभाव को नजरअंदाज कर ज्ञान हासिल करें : पूर्ति

सहायक प्रोफेसर दिलदार पूर्ति ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने में जीवन के अभाव को नजरअंदाज कर निरंतर ज्ञान हासिल करने का प्रयास जारी रखना चाहिए।अंत में सफलता अपने हाथ लग ही जाता है. उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों के दिन बताते हुए अपने मुकाम हासिल करने की बात कही. भारतीय खान निदेशालय के पूर्व चीफ कंट्रोलर सिंह सिंगा तियू ने कहा कहा कि अच्छी पढ़ाई करने से जीवन जीने का दायरा बढ़ता है जिससे हम कई लोगों को सेवा दे सकते हैं. नीदरलैंड निवासी इतिहासकार पॉल स्ट्रूमर ने कहा की बच्चों की उपलब्धियों को कार्यक्रम के माध्यम से सराहना करना अच्छी पहल है. इससे बच्चों में लगातार आगे बढ़ने का जज्बा मजबूत होता है. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के पूर्व कर्मी बालेश्वर सिंह को ने कहा की बच्चों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करने का काम माता-पिता को भी करते रहना चाहिए. शिक्षक क्रियाम बिरुली ने कहा की जो बच्चे परीक्षा में असफल हुए वे निराश न हो. वह भी सम्मानजनक स्थिति पाने के लिए निरंतर पढ़ाई का अभ्यास जारी रखें. रितेश मूंधड़ा ने कहा कि सफलता प्राप्त करने वाले बच्चे जब समाज से सम्मान पाते हैं तो उनमें आत्मविश्वास जागता है ऐसे में वह हमेशा अच्छा करने प्रयास करेंगे. जो अच्छी बात है. मौके पर मसकल लाइब्रेरी के बच्चियों की ओर से जयमती देवगम की अगुवाई में आकर्षक नृत्य पेश किया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-the-weather-changed-it-rained-with-strong-wind-2/">साहिबगंज

: मौसम ने बदली करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश

मौके पर ये थे उपस्थित

मौके पर मतकमहातु मुखिया सह मसकल फाउंडेशन के संरक्षक जुलियाना देवगम, मुंडा बिरसा देवगम, सोमय देवगम,सामु देवगम,पंसस दीनबंधु देवगम, कृष्णा देवगम,रांधो देवगम,विमल किशोर बोयपाई,भीम सिंह देवगम, ख्रिस्टिना देवगम,पतोर देवगम, जयश्री तियू,पोनामी तियू,सुरजा देवगम,तुराम देवगम,नितिर तुरतुंग के रघुनाथ बिरुवा,बनमाली तामसोय,पूर्णेश्वर गुईया,सविता तियू,सेविका मंदुई पाड़ेया समेत काफी संख्या बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे. कार्यक्रम में स्वागत भाषण सहायक प्रोफेसर ख्रिस्टिना देवगम ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन रांधो देवगम किया. कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक विमल किशोर बोयपाई ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp