Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बिना परिचय पत्र के विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में नहीं रहेंगे

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर में अब बिना परिचय पत्र के विद्यार्थी का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है. कुलपति के आदेश पर शनिवार को एक अधिसूचना जारी हुई. इसमें कहा गया कि विवि में किसी भी कार्य हेतु संबंधित पदाधिकारी से पूर्व अनुमति लिया जाये. उससे पूर्व मुलाकात नहीं किया जायेगा. कुलपति के इस निर्णय पर पूर्व छात्र प्रतिनिधि से लेकर वर्तमान छात्र प्रतिनिधियों में आक्रोश हो गया है. इस मामले को लेकर आगामी 9 मई को एक उग्र आंदोलन की तैयारी में जुट गये है. जिसमें कोल्हान के विभिन्न कॉलेजों से लगभग बीस हजार से अधिक विद्यार्थी का जुटा होना है. इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये छात्र प्रतिनिधि विभिन्न कॉलेजों का दौरा कर रहे है. विद्यार्थियों को कुलपति प्रो गंगाधर पांडा के कार्यशैली से अवगत कराया जा रहा है. शनिवार को पीजी विभाग में कैंपन चलाया गया. छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यार्थी की समस्या लेकर विवि छात्र पहुंचते है. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-organized-reception-in-the-department-of-political-science/">कोल्हान

विवि : पॉलिटिकल साइंस विभाग में स्वागत समारोह का आयोजन
यदि समस्या का समाधान नहीं होगा तो आंदोलन करने को बाध्य होना है. कुलपति के निर्णय छात्र हित में नहीं है. इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा. छात्र प्रतिनिधि सनातन पिंगुवा, सुबोध महाकुड़ ने कहा कि अब व्यवस्था बदलने चाहिये. कुलपति का मनमाना चलने नहीं दिया जायेगा. विवि परिसर में विद्यार्थियों को बिना परिचय पत्र के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है. लेकिन अबतक पीजी सेमिस्टर वन का नामांकन होकर तीन माह हो चुका है लेकिन अभी तक विद्यार्थियों को परिचय पत्र तक नहीं मिला. ऐसे में विद्यार्थियों के पास परिचय पत्र ही नहीं रहेगा तो लेकर क्या जायेंगे. कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत हजारों विद्यार्थी अध्ययन करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान कुलपति नहीं कर पा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही