Chaibasa (Sukesh Kumar) : संत जेवियर्स गर्ल्स, इंटर कॉलेज चाईबासा में गुरुवार को आयोजित फेयरवेल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा शामिल हुईं. सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कॉलेज के प्राचार्य द्वारा शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सांसद गीता कोड़ा को सम्मानित किया गया. फेयरवेल समारोह को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जीवन का प्रथम चरण पूरा कर छात्राएं दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. वे यह बात सदैव याद रखें कि जीवन में सफलता मेहनत व लगन के बल पर ही प्राप्त की जा सकती है. मेहनत से कभी ना घबराएं और मेहनत व लगन से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करें. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kalash-yatra-taken-out-for-harinam-sankirtan-mahayagya/">आदित्यपुर
: हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा
: हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा
Leave a Comment