Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को सफलता, IED और स्पाइक होल बनाने का सामान बरामद

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, अमित मुंडा, सीम मंडल, समेत कई बड़े नक्सली अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील हैं. जिसे लेकर सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान बुधवार को एसपी आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की. सर्च अभियान के दौरान सरजोमबुरु गांव के मुंडा के घर से भारी मात्रा में आईईडी और स्पाईक होल आईईडी बनाने का सामान, नक्सली वर्दी इत्यादि बरामद किया गया. इसे पढ़ें- स्ट्राइक">https://lagatar.in/death-of-28-patients-in-rims-during-strike-retired-judge-sajjan-dubey-will-investigate/">स्ट्राइक

के दौरान रिम्स में 28 मरीजों की मौत मामलाः रिटायर्ड जज सज्जन दुबे करेंगे जांच

193 आईईडी और 66 स्पाईक होल बरामद

नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान इन क्षेत्रों के कच्चे रास्ते, पगडंडियों और जंगलों में विभिन्न प्रकार के आईईडी और स्पाईक होल बड़ी संख्या में प्लांट किये गए मिले. जिन्हें सुरक्षा की दृष्टिकोण से बीडीडीएस टीम के द्वारा मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया. अभियान के दौरान अभी तक कुल 193 आईईडी विभिन्न प्रकार के और 66 स्पाईक होल सुरक्षा बलों द्वारा डिफ्यूज किया गया है. इस अभियान में सुरक्षा बल अतिनक्सल प्रभावित गांव तुम्बाहाका, सरजोमबुरुरू, चिडियाबेडा, मारादिरी, लोवाबेडा और बमाईबुरू गांव तक पहुंची और इनके संपर्क मार्गों को आईईडी और स्पाईक होल से मुक्त कराया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-28-june-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।28 JUNE।।CM हेमंत ने 500 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र।।राज्यपाल पर JMM का प्रहार,BJP को चेताया।।लैंड स्कैमःनामकुम और कुंडहित सीओ पर FIR।।बिहारःराज्यपाल से मिले सीएम नीतीश,चर्चाएं।।बाइक बनाते दिखे राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही