Sukesh kumar
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में चाईबासा के सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में 18 से 19 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय 31वां पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ.
समापन समारोह में मुख्य अतिथि मनोहरपुर विधानसभा के विधायक सह जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक जगत माझी, विशिष्ट अतिथि चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष सह जिला ओलंपिक व एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार, गौरी शंकर महतो एवं एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बलराज हिंदवार, फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्य अर्जुन बानरा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक ने सभी सम्मानित अतिथियों को गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया. उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि नितिन प्रकाश ने कहा कि एथलेटिक्स के खेल में आगे बढ़कर खेल कोटे से सरकारी नौकरी पाकर उज्जवल भविष्य तय किया जा सकता है.
बशर्ते लगन और मेहनत में कोई कमी नहीं आनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका अथक प्रयास रहता है कि खिलाड़ियों को खेल में होने वाली हर समस्या का समाधान कर सकें और वे करते रहेंगे. उन्होंने चिलचिलाती धूप में भी खिलाड़ियों के डट कर खेलने और तकनीकी पदाधिकारियों के मेहनत की खूब सराहना की. मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी ने अपने संबोधन में कहा कि दो दिन की इस प्रतियोगिता में जिला के प्रखंडों से लगभग 530 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस संख्या को और बढ़ाने एवं एथलेटिक्स खेल को और बढ़ावा देने के लिए जिले के हर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय संघ का गठन कर प्रखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. ताकि चुने हुए खिलाड़ी जिला स्तर पर अपना दमखम दिखा सकें,साथ ही और अधिक खिलाड़ी इस खेल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे.
सबको प्रोत्साहित करते हुए अगले वर्ष एक हजार खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद की. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार के खेल योजनाओं के माध्यम से भी खिलाड़ियों को तराशने का कार्य बखूबी हो रहा है. फुटबॉल, हॉकी जैसे खेलों के लिए जहां डे - बॉर्डिंग एवं आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र झारखंड सरकार द्वारा संचालित हैं. उसी तर्ज पर पश्चिमी सिंहभूम के हर प्रखंड में एथलेटिक्स प्रशिक्षण केन्द्र संचालित कराने की बात भी कही.
विजेता खिलाड़ियों को आगे की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभ्यास करते रहिए, आपकी मेहनत अवश्य रंग लाएगी. अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित अतिथियों ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में वरीय संयुक्त सचिव कश्मीर कान्डेयांग, अर्जुन महाकुड़,संजीव कुमार बाहंदा,पूनम पिंगुवा,मंतोष कुमार महतो,राजू बिरूवा,प्रीतम तैसूम,पवन गोप,प्रीति महतो,संगीता पाट पिंगुवा, देवाशीष लोहार,विजय सिंह बानरा,मेघा कुमारी नायक, त्रिपुरा प्रधान, सुष्मिता महतो, लखिन्द्र पाल,संजय बानरा,हीरामुनी दिग्गी,सोम्बारी मुण्डरी,पीयुष गोप, रमेश गोप,गुरूचरण कुदादा,मालिन सिंकु,चन्द्रमोहन बिरूली,मुकुंद बानरा, मनीष माईकल जामुदा,विजय सिंह बाड़ा, श्रवणदीप प्रधान,सभदिया बानरा,आयुष कुमार शर्मा,तुरी कान्डेयांग,शिवा हेम्ब्रम, नरेन्द्र बारी इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
फाइनल रिजल्ट:
14 वर्ष आयु वर्ग बालक-बालिका
ट्रायथलन-A (बालिका)- प्रथम - हीरामुनी गागराई, द्वितीय - दीया परी देवगम, तृतीय शालिनी टिटिंगल. ट्रायथलन-B(बालिका)- प्रथम - अंजली कान्डेयांग, द्वितीय - संध्या महतो, तृतीय - प्रियांशु बानरा, ट्रायथलन-B(बालक )- प्रथम - उदित तिरिया, द्वितीय - साहिल नायक, तृतीय -आशीष बानरा. ट्रायथलन-C(बालिका) - प्रथम -रोशनी मुंदुईया, द्वितीय - शर्मिला पुरती, तृतीय - दिव्याज्योति तियु. ट्रायथलन-C(बालक)- प्रथम - विकास गागराई, द्वितीय - जगदीप नायक, तृतीय - अभीषेक पाड़ेया. किड्स जेवलिन (बालिका)- प्रथम - डुली भूमिज, द्वितीय - दशमा सामड, तृतीय - सीता मुंदुईया.
16 वर्ष आयु वर्ग बालक 60मी० - प्रथम - महेश्वर सुम्बरूई, द्वितीय - गुरा करपुसा, तृतीय - रणवीर प्रधान. 600मी० - प्रथम - हिमांक हेम्ब्रम, द्वितीय - महेश्वर सुम्बरूई, तृतीय - समीर हाईबुरू. जेवलिन थ्रो- प्रथम - सिकन्दर सावैयां, द्वितीय -समीर हाईबुरू, तृतीय -सूजल मुण्डा. लम्बी कूद- प्रथम - कुणाल प्रधान, द्वितीय - हिमांक हेम्ब्रम, तृतीय - अखिल प्रधान. गोला फेंक - प्रथम - कृष्णा सामड, द्वितीय - आयुष बहादुर, तृतीय - नेल्सन सोय.
बालिका : - 60मी०- प्रथम - गुरूवारी बांकिरा, द्वितीय -लक्ष्मी कोड़ह, तृतीय - सुमन पाड़ेया. 600मी०- प्रथम - पूजा महतो, द्वितीय - निरी हेम्ब्रम, तृतीय - नाउरी मुण्डु. गोला फेंक - प्रथम - ममता सोय, द्वितीय - मीठी तियु, तृतीय - प्राची नायक. जेवलिन थ्रो- प्रथम - मोचकुनी बिरूवा, द्वितीय - लक्ष्मी जामुदा, तृतीय - शिषा मुन्दुईया. लम्बी कूद - प्रथम - सुमन पाड़ेया, द्वितीय - गुरूवारी बांकिरा, तृतीय - पूजा महतो.
18 वर्ष आयु वर्ग बालक 100मी० - प्रथम - मनु कुंकल, द्वितीय - डायमंड कुंकल, तृतीय - परमेश्वर प्रधान. 400मी० - प्रथम - अमित मुखी, द्वितीय - सुदेश सावैयां, तृतीय - बिंदराय पुरती. 200मी० - प्रथम - अमित मुखी, द्वितीय - सरोज तियु, तृतीय - मनु कुंकल. 1000मी०- प्रथम - बिंदराय पुरती, द्वितीय - सुदेश सावैयां, तृतीय - अभिषेक तांती. लम्बी कूद - प्रथम - राहुल बोबोंगा, द्वितीय - डायमंड कुंकल, तृतीय - सुमित महतो. गोला फेंक - प्रथम - मंगल सिंह सावैयां, द्वितीय - थोमस पुरती, तृतीय - शैलेन्द्र तांती. जेवलिन थ्रो- प्रथम - मंगल सिंह सावैयां, द्वितीय - राहुल कालुंडिया, तृतीय - अर्जुन भुईयां.
बालिका: - 100मी०- प्रथम - यशमिता कुमारी गोंड, द्वितीय - बुधनी बोदरा, तृतीय - जयंती बानरा. 200मी० - प्रथम - रशमी सोय, द्वितीय - प्रतिभा पिंगुवा, तृतीय - मनिषा मुंदुईया. 400मी० - प्रथम - प्रतिका महतो, द्वितीय - रश्मि गुड़िया, तृतीय - शीला बानरा. लम्बी कूद - प्रथम - अश्मिता कुमारी, द्वितीय - सुमित्रा माझी, तृतीय - प्रतिभा पिंगुवा. 1000मी०- प्रथम - प्रतिका महतो, द्वितीय - मनिषा बोबोंगा, तृतीय - शीला बानरा. गोला फेंक - प्रथम - गीता नायक, द्वितीय - बुधनी बोदरा, तृतीय - मनिषा मुंदुईया
20 वर्ष आयु वर्ग बालक - 100मी० - प्रथम - लक्ष्मण महतो, द्वितीय - कृष बानसिंह, तृतीय - विकास कालुन्डिया. 200मी० - प्रथम - दुर्गा गोप, द्वितीय - राहुल गोप, तृतीय - मनीष चन्द्र पुरती. 400मी० - प्रथम - दुर्गा गोप, द्वितीय - राम महतो, तृतीय - सुगना सामड. गोला फेंक - प्रथम विकास अगम, द्वितीय - विशाल हांसदा, तृतीय - रोहित प्रसाद.800मी० - प्रथम - सामु गोप, द्वितीय - अमर सिंह पुरती, तृतीय - राम महतो.1500मी० - प्रथम - गोंडा मुण्डा, द्वितीय - सामु गोप, तृतीय - विरेन्द्र कालुन्डिया. 3000मी० - प्रथम - सेलाय सुण्डी, द्वितीय - मनमोहित सिंह सिरका, तृतीय - सावन महतो. 5000मी० - प्रथम - मनमोहित सिंह सिरका, द्वितीय - जीवन तियु, तृतीय - पेन्शन सुण्डी. जेवलिन थ्रो- प्रथम - विशाल हांसदा, द्वितीय - गोंडा मुण्डा, तृतीय - रोहित प्रसाद.
बालिका - 100मी० - प्रथम - हंसिका बांकिरा, द्वितीय - सरिना सिंकु, तृतीय - रायमुनी पिंगुवा. 200मी० - हंसिका बांकिरा, द्वितीय - हीरामुनी खण्डाईत, तृतीय - चन्द्रमुखी सिंकु. 400मी०- प्रथम - जोगोसिनी कुमारी, द्वितीय - संजूश्री पिंगुवा, तृतीय - नामसी हेम्ब्रम. लम्बी कूद - प्रथम - प्रनिता पवार, द्वितीय - सरिना सिंकु, तृतीय - संजूश्री पिंगुवा. 800मी० - प्रथम - नामसी हेम्ब्रम. 1500मी० - प्रथम - सावित्री बोबोंगा, द्वितीय - जोगोसिनी कुमारी, तृतीय - मनीषा बोदरा. 3000मी० - प्रथम - सावित्री बोबोंगा, द्वितीय - चन्द्रमुखी सिंकु.
पुरूष वर्ग - 100मी० - प्रथम - प्रिंस ओमोंग, द्वितीय - राम बरजो, तृतीय - सोमंशु महतो. 200मी०- प्रथम - तुरी कान्डेयांग, द्वितीय - पुरूषोत्तम बोदरा, तृतीय - प्रदीप पिंगुवा. 800मी०- प्रथम - तुरी कान्डेयांग, द्वितीय - डुबराय हांसदा, तृतीय - लांडु हेम्ब्रम. 1500मी०- प्रथम - मांगु ईचागुटू, द्वितीय - रोहन जामुदा, तृतीय - राम बारी.5000मी०- प्रथम - मांगु ईचागुटू द्वितीय - सोनाराम गोप, तृतीय - रोहन जामुदा. गोला फेंक - प्रथम - प्रमोद सोय, द्वितीय - सुप्रियो चटर्जी, तृतीय - आयुष कुमार शर्मा. लम्बी कूद - प्रथम - देवाशीष लोहार, द्वितीय - प्रिंस ओमोंग, तृतीय - गुलाल महतो.
महिला वर्ग: 100मी०- प्रथम - तिलोतमा बोयपाई, द्वितीय - अंजनी बोयपाई, तृतीय - बैजंती तिरिया. 200मी०- प्रथम - नीलू कुमारी, द्वितीय - जलेश्वरी डांगिल, तृतीय - सुशीला कोड़ह. 400मी०- प्रथम - सरस्वती हेम्ब्रम, द्वितीय - अंजनी बोयपाई, तृतीय - मेंजो गागराई. 800मी० - प्रथम - सीता गोडसोरा, द्वितीय - मेंजो गागराई, तृतीय - सरस्वती हेम्ब्रम. 1500मी०- प्रथम - सीता गोडसोरा, द्वितीय - सुनिता तिरिया. लम्बी कूद - प्रथम - जलेश्वरी डांगिल, द्वितीय - नीलू कुमारी, तृतीय - नाईसिल काइका. इस चैंपियनशिप में स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक अर्जित करने के आधार पर खूंटपानी प्रखंड को ऑवरऑल चैंपियन घोषित किया गया जबकि चक्रधरपुर प्रखंड उपविजेता रहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment