Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विशेष लोक अदालत में तीन मामलों का हुआ सफल निष्पादन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में जिला उपभोक्ता आयोग में उपभोक्ता मामलों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 16 जून से 23 जून तक आयोजित किया गया. इस दौरान उपभोक्ता आयोग ने तीन मामलों का सफल निष्पादन करते हुए दो लाख चार हजार की राशि का समायोजन किया. ज्ञात हो कि आम जनों के विभिन्न सुलहनीय मामलों के त्वरित निराकरण हेतु मासिक लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रत्येक माह किया जाता है. प्रार्थी प्राधिकार के कार्यालय से संपर्क कर अपने मामलों का निपटारा करा सकते हैं. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-absconding-accused-of-selling-ganja-to-jail/">जमशेदपुर

: गांजा बेचने के फरार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही