Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के ए ब्लॉक में विश्वविद्यालय की ओर से सुझाव बॉक्स लगाया गया है. विद्यार्थी अपना सुझाव लिखकर इस बॉक्स में डाल सकते हैं. जिसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से सुझाव की समीक्षा की जाएगी. विद्यार्थी इस बॉक्स में किसी भी तरह की शिकायत डाल सकते हैं, ताकि उसका समाधान किया जा सके. अभी तक सिर्फ ए ब्लॉक में ही सुझाव बॉक्स लगाया गया है जल्द ही सभी विभाग में सुझाव बॉक्स लगा दिए जाएंगे. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि सुझाव बॉक्स लगाने को लेकर सभी कॉलेज के अलावा पीजी विभाग के एचओडी को कहा गया है, ताकि विद्यार्थी अपनी समस्या गुप्त रूप से रख सकें. इससे उक्त समस्या का समाधान किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता विद्यार्थी का नाम भी उजागर नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-dinkar-sharma-of-the-city-will-be-seen-in-star-plus-serial-pandya-store/">चक्रधरपुर
: स्टार प्लस के धारावाहिक ”पांडया स्टोर” में शहर के दिनकर शर्मा आयेंगे नजर [wpse_comments_template]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में लगाया सुझाव बॉक्स

Leave a Comment