Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : प्रारंभिक विद्यालयों में योगात्मक मूल्यांकन शुरू, 13 मई तक चलेगी परीक्षा

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : राज्य के सभी कोटि के विद्यालयों यथा सरकारी, मॉडल स्कूल, गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 1 से कक्षा 7 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के वार्षिक योगात्मक मूल्यांकन एस ए दो की परीक्षा 6 मई से शुरू हो गई है. प्रतिदिन एक पाली (सुबह 7:30 से 9:30 तक) आयोजित होनेवाली यह परीक्षा शनिवार 13 मई तक चलेगी. इसके तहत कक्षा 1 एवं दो के बच्चों का जहां मौखिक मूल्यांकन होना है. वहीं वर्ग 3 से वर्ग 7 के बच्चों को जेसीईआरटी द्वारा प्रदत प्रश्न सह उत्तपुस्तिका में निर्धारित विषयों की परीक्षा ली जानी है. 6 मई को हिन्दी, एवं 8 मई को अंग्रेजी विषय की परीक्षा समाप्त होने के पश्चात मंगलवार को गणित की परीक्षा आयोजित की गई. स्थानीय नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में वर्ग 1 से वर्ग 7 तक के कुल 333 नामांकित बच्चों में 316 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 17 बच्चे अनुपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-students-of-arka-jain-university-locked-in-axis-bank-on-the-post-of-assistant-manager/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी के दो विद्यार्थी असिस्टेंट मैनेजर के पद पर एक्सिस बैंक में लॉक

1 जून से होगा शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह नगरपालिका बंगला सीआरसी के संयोजक असीम कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है. स्कूल में 15 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित है, इस कारण सरकार से प्राप्त आदेश के तहत ग्रीष्मावकाश के बाद 12 से 15 जून तक मूल्यांकन का कार्य संकुल स्तर पर किया जाएगा. 16 जून को परीक्षा का परिणाम अनिवार्य रुप से घोषित कर दिए जाने की तैयारी है. नया शैक्षणिक सत्र 1 जून से प्रारंभ हो रहा है. अतः छुट्टी के बाद 3 जून को जब विद्यालय खुलेंगे तो कक्षा 1 से 7 के सभी बच्चों को प्रोन्नत मानते हुए नया शैक्षणिक सत्र 2023-24 प्रारंभ कर देने का निर्देश सभी विद्यालयों को दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-football-league-from-may-15-32-clubs-will-play-in-one-division/">चाईबासा

: 15 मई से फुटबॉल लीग, एक डिवीजन में 32 क्लब खेलेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही