Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मतकमहातु पंचायत में बच्चों के लिए समर कैंप शुरू

Chaibasa (Sukesh kumar) : मतकमहातु पंचायत भवन में मसकल फाउंडेशन, कमारहातु के तत्वावधान में पंचायत के बच्चों के लिए समर कैंप की शुरुआत हुई. समर कैंप में कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य राजश्री सावैयां, मुखिया जुलियाना देवगम, पंंसस मंजू देवगम और वार्ड सदस्य सविता देवगम ने संयुक्त रूप से किया. समर कैंप में पहले दिन शिक्षक अरुण प्रसाद ने बच्चों को हस्तलिपि सिखाया और सामूहिक नृत्य कराया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thief-entered-congress-workers-house-in-golmuri-caught/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में कांग्रेस कार्यकर्ता के घर में घुसा चोर, पकड़ाया

प्रकाश गुप्ता नाटक की बताएंगे बारीकियां 

मतकमहातु की मुखिया की पहल पर आयोजित चार द्विवसीय समर कैंप में बच्चे चित्रकला, नाटक, नृत्य आदि सीखेंगे. अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार विश्वनाथ लकड़ा चित्रकला सिखाएंगे. लोकप्रिय डांस गुरु नारंगा देवगम बच्चों को नृत्य शिखायेंगे. वहीं प्रकाश गुप्ता नाटक की बारीकियां बताएंगे. मौके पर इंस्पायर संस्था के विकास नाग, खुशमती सावैयां, अकास समूह के शिक्षक विमल किशोर बोयपाई कृष्णा देवगम, सृष्टि संस्था के नाटककार प्रकाश गुप्ता,ब्लडमैन लालू कुजूर, डेवनेट संस्था के आरती खंडाइत, मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरजा देवगम,अभय देवगम, राउतु सिंकू,राजेश देवगम समेत काफी संख्या बच्चे बच्चियां उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-incomparable-development-in-every-field-under-the-leadership-of-prime-minister-modi-babulal/">पाकुड़

: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में हुआ अतुलनीय विकास : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही