Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ग्रीष्म अवकाश पर मध्य विद्यालय आसनपाठ में समर कैंप आयोजित

Chaibasa (Sukesh Kumar) : मझगांव प्रखंड के आसनपाठ गांव स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को समर कैंप का शुभारंभ हुआ. इसमें शामिल हुए बच्चों को चार समूहों में बांटा गया था, सभी के लिए तरह -तरह के खेल व गणितीय प्रतियोगिताएं आयोजित हुई. इनमें बॉलीबाल, क्रिकेट, कैरम, लूडो, तीरंदाजी, रग्बी, स्थानीय मान पहेली आदि प्रमुख रहे. यहां ग्रुप डांस, एकल नृत्य आदि का भी बच्चों ने भरपूर मजा लिया. साथ ही कार्टून मूवी टॉम एंड जेरी देखकर सभी बच्चे हंसते हंसते लोटपोट हो गए. समर कैंप के प्रथम दिन 75 बच्चों ने इसमें भाग लिया. शिक्षक ने बताया कि प्रत्येक दिन अलग-अलग तरह की गतिविधि आधारित कार्यक्रम होंगे. साथ में समाज के गणमान्य व्यक्तियों के मोटिवेशनल वक्तव्यों से बच्चों में उत्साहवर्धन और उनमें मानवीय नैतिक मूल्य सीखने की ललक देखने को मिलेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-drc-committee-constituted-in-bangla-department-of-kolhan-university-hod-becomes-chairman/">चाईबासा

: कोल्हन विश्वविद्यालय के बंगला विभाग में डीआरसी कमेटी गठित, एचओडी बने अध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही