Chaibasa (Sukesh Kumar) : मतकमहातु पंचायत अंतर्गत टुंगरी स्थित शिक्षायतन स्कूल में सोमवार से समर कैंप शुरू हुआ. कैंप का उद्घाटन पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम ने किया. मौके पर मदर्स डे भी मनाया गया. मुखिया जुलियाना ने कहा कि बच्चों को मनोरंजक तरीके से हर गतिविधि में व्यस्त रखने से उनमें कई तरह के रचनात्मक कार्य का सृजन होता है. लिहाजा विद्यालय द्वारा समर कैंप का आयोजन करना सराहनीय है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dr-dinesh-kumar-shadangi-met-president-draupadi-murmu-with-family/">बहरागोड़ा
: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सपरिवार मिले डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी
: गर्मी में हिल स्टेशन जाने वाली ट्रेनों में नो बर्थ [wpse_comments_template]
: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सपरिवार मिले डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी
मुखिया ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
स्कूल में बच्चे-बच्चियों के माताओं के साथ मदर्स-डे मनाया गया. मुखिया ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. समर कैंप के पहले दिन बच्चे-बच्चियों के साथ माता और शिक्षिकाओं ने भी खूब मस्ती की. बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मतकमहातु की मुखिया जुलियाना देवगम ने भी नृत्य का आनंद लिया. स्कूल के निदेशक अनूप प्रसाद ने कहा कि एक सप्ताह तक चलने वाली समर कैंप में बच्चे बच्चियां तरह-तरह के मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देंगे. मौके पर प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी, सुजाता सेन, लक्ष्मी सावैयां, नीलमनी सुंडी समेत सभी शिक्षिकाएं शामिल थी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-berth-in-trains-going-to-hill-station-in-summer/">धनबाद: गर्मी में हिल स्टेशन जाने वाली ट्रेनों में नो बर्थ [wpse_comments_template]
Leave a Comment