Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में समर क्रिकेट कैंप 15 मई से

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha)पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 15 मई से स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि इस कैंप में 10 से 16 आयु वर्ग के बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी जाएगी. जिला एवं राज्य स्तरीय कोच की देखरेख में बच्चों को फिजिकल फिटनेस, क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी के गुर सिखाए जाएंगे. लगभग 20 दिनों तक चलने वाले इस कैंप का समापन 4 जून को होगा. जिला क्रिकेट संघ के महासचिव ने बताया कि इस कैंप में पश्चिमी सिंहभूम जिले का कोई भी खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कर अपना निबंधन करा सकता है. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/new-judge-will-hear-rahul-gandhis-appeal-in-gujarat-high-court-today/">गुजरात

हाईकोर्ट में आज नये जज करेंगे राहुल गांधी की अपील पर सुनवाई
सीट सीमित होने के कारण पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बच्चों का एडमिशन लिया जाएगा. इस कैंप के प्रथम चरण में बच्चों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने एवं क्रिकेट की बारीकियां सिखाने पर बल दिया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में क्रिकेट मैचों का आयोजन कर उनका मूल्यांकन किया जाएगा. जिला क्रिकेट संघ के महासचिव ने बताया कि इच्छुक बच्चे अथवा उनके माता, पिता या अभिभावक 5 मई तक जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में सुबह 9:00 बजे से 12 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित शुल्क जमा कर अपने बच्चों का निबंधन करा सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही