Search

 
 
 

चाईबासा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप कल से

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर समर क्रिकेट कैंप शुरू होगा. एक पखवाड़ा तक चलने वाले इस समर कैंप में जूनियर एवं सब जूनियर ग्रुप के बच्चे भाग ले रहे हैं. प्रतिदिन दो सत्र में चलने वाले इस समर कैंप के प्रातः कालीन सत्र में शारीरिक फिटनेश एवं अपराह्न तीन बजे से चलने वाले सत्र में क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाएंगी. कैंप के प्रथम चरण में स्थानीय कोच बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे. दूसरे चरण में पूर्व रणजी क्रिकेटर बारी-बारी से चाईबासा आकर नौनिहालों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-quami-ekta-function-at-karim-city-college-on-17th/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में कौमी एकता समारोह 17 को
चाईबासा आने वाले मुख्य क्रिकेटरों में प्रदीप खन्ना, धोनी के साथ क्रिकेट खेले शब्बीर हुसैन, संजीव गुप्ता, मधुसूदन तंतुबाई, विकेट कीपर बल्लेबाज एसपी गौतम एवं सिद्धार्थ राज सिन्हा प्रमुख हैं. कैंप के तीसरे और अंतिम चरण में खिलाड़ियों को मैच खेलाकर उनका मूल्यांकन किया जाएगा. जून के प्रथम सप्ताह में समाप्त होने वाले इस कैंप के अंतिम दिन कैंप में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं पूरे कैंप के दरम्यान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही