Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : समर क्रिकेट कैंप अंडर-16 : पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने जमशेदपुर को 6 विकेट से हराया

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 17 मई से चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर चल रहे समर क्रिकेट कैंप के तहत रविवार को पश्चिमी सिंहभूम अंडर-16 टीम का मुकाबला जमशेदपुर अंडर-16 टीम से हुआ. सुबह 8 बजे से शुरू हुए 40-40 ओवरों के इस मैच में टॉस जमशेदपुर के कप्तान ने जीता तथा रनों से भरे विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए. जमशेदपुर की ओर से रोनित घोष ने सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 38 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में आदित्य राज ने तीन चौकों एवं एक छक्का की सहायता से 31, उद्घाटक बल्लेबाज शुभम सिंह ने पांच चौकों की मदद से 29 एवं किशोर कुमार ने चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayumum-surabhi-branch-organized-animal-conservation-program/">जमशेदपुर

: मायुमं सुरभि शाखा ने किया जीव संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन

ऋतिक सेठ ने 43 रन देकर तीन विकेट झटके

पश्चिमी सिंहभूम की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋतिक सेठ ने 43 रन देकर तीन विकेट, तेज गेंदबाज सत्यम सिंह ने 26 रन देकर दो विकेट तथा पियूष त्यागी ने 27 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. अनीस कुमार दास एवं शुभम ओझा ने एक-एक विकेट झटके. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को मेजबान पश्चिमी सिंहभूम के बल्लेबाजों ने 32.5 ओवरों में मात्र चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. हालांकि पश्चिमी सिंहभूम की काफी खराब रही. पश्चिमी सिंहभूम के दो विकेट मात्र 26 के स्कोर पर ही गिर गए थे. लेकिन तीसरे विकेट के लिए ललित सिंह भोज एवं आदित्य चौधरी ने 99 रनों की बेशकीमती साझेदारी निभाकर टीम को संकट से उबारा. 26वें ओवर में 125 रन के स्कोर पर ललित सिंह के रूप में मेजबान टीम का तीसरा विकेट गिरा. ललित ने 65 गेंदों का सामना कर आठ चौकों की मदद से 59 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-6-bikes-seized-in-intensive-two-wheeler-investigation/">साहिबगंज

: सघन दो पहिया वाहन जांच में 6 बाइक जब्त

शानदार बल्लेबाजी करते हुए आदित्य चौधरी ने 79 रन बनाए

ललित सिंह के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इश्तेखार अकरम भी मात्र 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद बल्लेबाजी करने आए कार्तिक कृष्णा ने आदित्य चौधरी के साथ 50 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य चौधरी ने 86 गेंदों का सामना कर 11 चौकों की सहायता से 79 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे. कार्तिक कृष्णा ने भी एक छक्के की मदद से 17 रनों की नाबाद पारी खेली. जमशेदपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक कुमार ने 50 रन देकर दो विकेट हासिल किए. सौमाशीष चटर्जी एवं मुरनुरी विजय को एक-एक विकेट मिले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही